
हरियाणा: जींद की श्याम नगर कॉलोनी निवासी मोहित 6 महीने से किराये पर रह रहा है। मोहित की पत्नी काजल की बहन दिव्या अपनी 13 साल की बेटी गौरवी के साथ मिलने के लिए आई थी। रात करीब 8 बजे गौरवी खेलते हुए मकान की छत पर चली गई और वहां पास से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इसके बाद आज बच्ची के परिजन, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने पटियाला चौक स्थित बिजली विभाग के कार्यालय पर पहुंचे और घटना पर रोष जाहिर करते हुए हंगामा कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने पॉवर हाउस के दफ्तर पर ताला भी जड़ दिया। इसके बाद बिजली बोर्ड के एसडीओ विजय रजोतिया ने कहा कि 5 दिन में लाइन चेंज करने का आश्वासन दिया है।
Published : 28 November 2024, 6:09 PM IST
Topics : girl died Haryana high tension wire Jind जींद हाइटेंशन तार