Site icon Hindi Dynamite News

Nirbhaya Case: आखिर कब थमेंगे निर्भया की मां के आंसू? एक बार फिर टली दरिंदो की फांसी

निर्भया के दोषियों के खिलाफ एक फरवरी को फांसी नहीं होगी। पटियाला हाउस कोर्ट में अगले आदेश तक डेथ वारंट पर रोक लगा दी है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर...
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Nirbhaya Case: आखिर कब थमेंगे निर्भया की मां के आंसू? एक बार फिर टली दरिंदो की फांसी

नई दिल्लीः एक बार फिर से निर्भया को न्याय मिलने में देरी की जा रही है। एक बार फिर से दोषियों ने खुद को बचाने का पैंतरा आजमा रहे हैं। निर्भया के दोषियों के खिलाफ एक फरवरी को फांसी नहीं होगी। पटियाला हाउस कोर्ट में अगले आदेश तक डेथ वारंट पर रोक लगा दी है। सुनवाई के दौरान दोषियों के वकील ने कहा कि अभी उनके पास कानूनी उपाय उपलब्ध हैं। 

दिल्ली जेल नियम के मुताबिक, फांसी एक साथ दी जा सकती है। ऐसे में डेथ वारंट पर अनिश्चित काल तक रोक लगाई जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें: क्या कल खत्म होगा न्याय का इंतजार? जानें   

बता दें कि आज ही दिल्ली कोर्ट ने दोषी पवन कुमार गुप्ता की एक याचिका को खारिज किया था। वहीं अभियोजन पक्ष ने इस अर्जी को गलत बताया। दोषियों के वकील एपी सिंह ने कहा कि अक्षय की क्यूरेटिव पिटीशन बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट से खारिज हुई है। अब दया याचिका दायर करनी है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट से आदेश की प्रति नहीं मिली है। एपी सिंह ने कहा कि जब तक सभी उपाय इस्तेमाल न हो जाये, तब तक फांसी नहीं दे सकते।  

Exit mobile version