
बूंदी: जिले में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा (Road Accident) हो गया। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस (Police) इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक घटना सुबह साढ़े चार बजे के आसपास की है। घटना में जिनकी मौत हुई है उनकी शिनाख्त की जा रही है। वहीं जो तीन लोग घायल हुए हैं, वो मध्य प्रदेश (MP) के रहने वाले हैं। पुलिस फिलहाल उस अज्ञात वाहन की तलाश में है, जिसने इको गाड़ी को टक्कर मारी।
बूंदी ASP ने दी जानकारी
बूंदी ASP उमा शर्मा (ASP Uma Sharma) ने बताया कि पुलिस को इस घटना की जानकारी करीब साढ़े चार बजे मिली। मौके पर पहुंचने के बाद हमने इस हादसे में घायल लोगों को पास के अस्पताल पहुंचाया। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृत लोगों की शिनाख्त की जा रही है।
दर्शन के लिए जा रहे थे खाटू श्याम
जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के देवास से खाटू श्याम (Khatu Shayam) जी दर्शन करने जा रहे इको कार सवार में सभी अलग-अलग इलाके के लोग थे। इनमे प्रदीप पुत्र मांगी लाल जाति नायक, मनोज नायक, अनिकेत नायक सवार थे, जो घायल हुए है। वहीं महेश नायक, राजेश नायक, मदन नायक, राजेश नायक, पूनम नायक और एक अज्ञात की मौत हुई है। सभी इको सवार लोग पुरुष थे, जो 20 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार इको कार में सवार लोगों को टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन बजरी का डंपर बताया जा रहा है।
लोगों ने दी जानकारी
लोगों ने पुलिस को बताया कि बजरी से भरा डंपर गलत साइड से टक्कर मारकर भाग गया। ट्रक (Truck) टोंक की तरफ से आ रहा था और कोटा की तरफ से होते हुए गया है। पुलिस ने फोरलेन पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
Published : 15 September 2024, 8:59 AM IST
Topics : Dynamite News Khatu Shayam Road Accident In Bundi एएसपी उमा शर्मा क्राइम खाटू श्याम बूंदी सड़क हादसा