हिंदी
हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग में मची भगदड़ के कारण 121 लोगों की मौत के मामले में गुरूवार को पुलिस ने पहला एक्शन लिया। इस घटना में आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये सभी आरोपी आयोजन समिति के सदस्य है। भोले बाबा समेत मुख्य आयोजनकर्ता अब भी फरार है। मुख्य आयोजक पर एक लाख रूपये का इनाम घोषित किया गया है।
अलीगढ़ रेंज के आईजी शलभ माथुर ने इस हादसे में पुलिस द्वारा लिये गये एक्शन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी तक 6 लोग गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी गिरफ्तार लोग आयोजन समिति से जुड़े हुए हैं।
आईजी ने कहा कि पूर्व में ये लोग कई आयोजन करा चुके हैं। इनका पंडाल की व्यवस्था करना व भीड़ इकट्ठा करना मुख्य काम होता है।
डाइनामाइट न्यूज के मुताबिक पुलिस ने बताया कि सत्संग के मुख्य आयोजक वेद प्रकाश मधुकर पर एक लाख का इनाम रखा गया है।
आईजी माथुर ने कहा कि आज विवेचना का पहला दिन था, तो ये लोग गिरफ्तार किये गये। जैसे-जैसे विवेचना आगे बढ़ेगी, इसमें और लोगों की भी गिरफ्तारी होगी। यह विवेचना अधिकारी तय करेगा। इस दौरान किसी का भी रोल निकाल कर आता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
गिरफ्तार किये गये 6 आरोपियों मे 4 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं।
बता दें कि बीती मंगलवार को हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 121 लोगों को मौत गई। इस मामले की जांच के लिए कमेठी का गठन कर दिया गया है।
Published : 4 July 2024, 4:21 PM IST
Topics : hathras news Hathras Stampede UP Hathras Stampede Case UP News यूपी समाचार हाथरस समाचार हाथरस हादसा