
नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का आज जन्मदिन है। आज राहुल गांधी 50 साल के हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: चीन विवाद पर सर्वदलीय बैठक आज, मौजूदा हालात पर होगी चर्चा
कोरोना महामारी और चीन की ओर से किए गए हमले में 20 जवानों की शहादत के मद्देनजर राहुल गांधी इस बार अपना जन्म दिन नहीं मनाएंगे। हालांकि, कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल के जन्मदिन के मौके पर गरीबों और जरूरतमंदों को राशन और भोजन वितरित करने का काम जरूर करेंगे। कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सभी राज्यों के कांग्रेस अध्यक्षों को पत्र लिखकर ये बताया है कि इस बार राहुल गांधी अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य और जिला इकाईयों को शहीद सैनिकों की याद में दो मिनट का मौन रखना चाहिए और प्रार्थना करना चाहिए। इसके अलावा नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ कांग्रेस इस अवसर पर शुक्रवार को देशभर में रक्तदान शिविर का आयोजन करेगी। जिससे कोरोना महामारी से लड़ने के लिए गरीबों की मदद की जाएगी।
Published : 19 June 2020, 10:36 AM IST
Topics : Birthday COVID 19 pandemic Galwan Valley clash Happy Birthday Rahul Gandhi Rahul Gandhi पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी