
देवरिया: जनपद में निहाल सिंह हत्याकांड में शामिल तीन आरोपितों को पुलिस ने एक मुठभेड़ में मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक सुरौली थाना क्षेत्र के यददूपरसिया के समीप बीती 7 नवंबर को निहाल सिंह हत्याकांड में शामिल तीन आरोपितों को पुलिस ने एक मुठभेड़ में मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से दो आरोपी गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र और एक सुरौली थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
करणी सेना ने किया था प्रदर्शन
बता दें कि हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से मंगलवार को करणी सेना समेत अन्य संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद सख्ती दिखाते हुए मुठभेड़ के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Published : 13 November 2024, 9:16 AM IST
Topics : Dynamite News Manoj Tibrewal Manoj Tibrewal Akash Police Encounter trending news UP Police देवरिया समाचार पुलिस मुठभेड़ सुरौली थाना