भारत और विश्‍व इतिहास में 20 मई, आज ही के दिन छत्रपति शिवाजी महाराज ने जीता था जिंगी का किला

इतिहास में आज के दिन देश (भारत) और विश्व इतिहास में कई महत्‍वपूर्ण घटनाएं घटित हुई थी। जिन्‍होंने इतिहास के पन्‍नों में खुद को दर्ज कराया। 20 मई की कुछ प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..

Updated : 20 May 2019, 11:34 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: छत्रपति शिवाजी महाराज या शिवाजी राजे भोसले भारत के राजा एवं रणनीतिकार थे। जिन्होंने 1674 में पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी। उन्होंने कई वर्ष औरंगज़ेब के मुगल साम्राज्य से संघर्ष किया। सन 1674 में रायगढ़ में उनका राज्याभिषेक हुआ और छत्रपति बने। शिवाजी ने अपनी अनुशासित सेना और सुसंगठित प्रशासनिक इकाइयों की सहायता से एक योग्य एवं प्रगतिशील प्रशासन प्रदान किया। उन्होंने समर-विद्या में अनेक नवाचार किये तथा गुरिल्‍ला युद्ध की नयी शैली (शिवसूत्र) विकसित की। उन्होंने प्राचीन हिन्दू राजनीतिक प्रथाओं को पुनर्जीवित किया और फारसी के स्थान पर मराठी एवं संस्कृत को राजकाज की भाषा बनाया।

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है- 

1293- जापान के कामाकुरा में आए भूकंप में 30 हजार लोगों की मौत हुई।

1378 - दक्षिण भारत के दक्कन प्रांत के शासक बहमनी सुल्तान दाउद की हत्या।

1498 - पुर्तगाली नाविक वास्कोडिगामा भारत पहुंचा।

1609 - विलियम शेक्सपियर की कविताओं के पहले संग्रह का लंदन में प्रकाशन हुआ।

1677- छत्रपति शिवाजी महाराज ने जिंगी का किला जीता।

1902- क्यूबा को संयुक्त राज्य अमेरिका से आजादी मिले।टॉमस एस्ट्राडा पाल्मा देश के पहले राष्ट्रपति बने।

1923 स्टेनली बाल्डविन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।

1927- सऊदी अरब को ब्रिटेन से स्वतंत्रा मिली।

1932- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिपिन चंद्र पॉल का निधन।

1964- उड़न परी के नाम से प्रसिद्ध धाविका पी टी उषा का जन्म।

1965- पाकिस्तान का बोइंग 720-बी विमान मिस्र के काहिरा में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 121 लोगों की मौत हुई।

1965 - कमांडर एम एस कोहली के नेतृत्व में पहला भारतीय दल माउंट एवरेस्ट सम्मेलन में पहुंचा।

1972- कैमरून ने अपने संविधान को अंगीकार किया।

1972 - तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने दूसरे हावड़ा ब्रिज का शिलान्यास किया।

1990- हबल स्पेस टेलीस्कोप ने अंतरिक्ष से पहली तस्वीरें भेजी।

1998 - मल्टीबैरल रॉकेट प्रणाली ‘पिनाका’ का परीक्षण।

2002- पुर्तगाल ने पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता को मान्यता प्रदान की।

Published : 
  • 20 May 2019, 11:34 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement

No related posts found.