
महराजगंज: जनपद में गुरुवार की शाम 5 बजे घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगिया मोड़ पर 2 बाइकों में भिड़ंत हो गई है। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गये है, जिसमें से एक की हालत गंभीर है, जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक घुघली थाना क्षेत्र शिकारपुर–घुघली मार्ग पर जोगिया मोड़ के पास घुघली की तरफ से एक तेज रफ्तार हीरो स्प्लेंडर बाइक ने सामने की तरफ से आ रही TVS राइडर में टक्कर मार दी।
इस हादसे में दोनों बाइक सवार समेत 3 लोग घायल हो गये, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली भेजा गया।
घायलों की पहचान कोठीभार थाना क्षेत्र के गड़रुआ निवासी देवेंद्र साहनी पुत्र ध्रुव, कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र निवासी लक्की पुत्र कानगो और घुघली थाना क्षेत्र के भरवलिया निवासी संजय पुत्र खूब लाल सैनी के रूप मे हुई है। वहीं संजय की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
Published : 5 December 2024, 6:51 PM IST
Topics : Dynamite News Maharajganj Manoj Tibrewal Aakash Virla Video घुघुली जोगिया चौराहे बाइकों भिड़ंत