हिंदी
वाशिंगटनः दुनियाभर में कोरोना के चलते जारी तबाही के बीच अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने सोमवार को 12 से 15 साल के बच्चों के लिए फाइजर-बायोएनटेक के वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दे दी है।
एफडीए ने बताया कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एक और महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए हमने 12-15 वर्ष के बच्चों में आपातकालीन उपयोग के लिए फाइजर-बायोएनटेक कोविड-19 वैक्सीन को अधिकृत किया है।
जानकारों का कहना है कि इस मंजूरी के बाद अमेरिका में कोरोना के खिलाफ जंग में बड़ी सफलता मिलेगी। इस वैक्सीन को पहले ही 16 साल से अधिक उम्र के लोगों को यह वैक्सीन दी जा रही है। इस वैक्सीन का भी दो डोज दिया जाना है।
विशेषज्ञों की मानें तो भारत में कोरोना की तीसरी लहर के दौरान बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। ऐसे में एफडीए द्वारा उठाया गया कदम काफी महत्वपूर्ण है।
Published : 11 May 2021, 10:41 AM IST
Topics : America Covid 19 Vaccination Pfizer अमेरिका कोरोना महामारी कोरोना वायरस कोरोना वैक्सिनेशन वाशिंगटन