Darbhanga: विवाहिता से दुष्कर्म मामले में दोषी को सुनाई 10 साल की जेल, पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर देता था धमकी

बिहार में दरभंगा जिले की एक अदालत ने शुक्रवार को एक व्यक्ति को सौतेली भाभी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनायी है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 10 February 2023, 5:47 PM IST

दरभंगा:  बिहार में दरभंगा जिले की एक अदालत ने शुक्रवार को एक व्यक्ति को सौतेली भाभी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनायी है।

अपर लोक अभियोजक अरुण कुमार सिंह ने यहां बताया कि अक्टूबर 2017 में सदर थाना क्षेत्र के मब्बी गांव निवासी नीतेश कुमार राय ने अपनी सौतेली भाभी को खाना में नशा खिलाकर उसे बेहोश कर दिया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

उसके बाद वह भाभी को अश्लील वीडियो दिखा कर ब्लैकमेल करने लगा और दुष्कर्म करता रहा। उक्त महिला ने 27 जनवरी 2018 को अपने पति को यह सब बताया जिसके बाद गांव में पंचायत हुई और अभियुक्त ने भविष्य में गलती नहीं दोहराने का आश्वासन दिया।

लेकिन दिसंबर 2018 में अभियुक्त ने फिर अपनी भाभी के साथ दुष्कर्म के लिए दबाव बनाने लगा। बाध्य होकर पीड़िता ने महिला थाना में अपने देवर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी। (वार्ता)

Published :  10 February 2023, 5:47 PM IST