Vipraj Nigam: कभी लगे थे घिनौने आरोप, अब India-A Team में; यूपी के विप्रज निगम ने कैसे भरी ऊंची उड़ान

उत्तर प्रदेश के युवा क्रिकेटर विप्रज निगम (Vipraj Nigam) की कहानी इन दिनों चर्चा में है। एक बार रेप जैसे गंभीर आरोपों से घिरे विप्रज को इंडिया-A टीम में जगह मिली है। उनका सफरनामा बेहद दिलचस्प रहा। कई उतार-चढ़ाव के बाद विप्रज अब उन युवा खिलाड़ियों में शामिल हो गये हैं, जिन्होंने टीम-ए में सम्मानजनक स्थिति बनाई।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 7 November 2026, 12:58 PM IST

New Delhi: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के युवा ऑलराउंडर विप्रज निगम की कहानी इन दिनों बड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है। विप्रज निगम कभी यौन शोषण और मारपीट के आरोपों में फंसे थे तो वहीं आज वह क्रिकेट में लगातार आगे बढ़ रहे हैं और एक बार फिर से इंडिया-A की टीम में उन्होंने जगह ली है। इस उपलब्धि के बाद सोशल मीडिया पर उनकी चर्चाएं हो रही हैं और फैंस समेत आम लोग कई तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं।

विप्रज निगम को बीसीसीआई ने 19 से 29 नवंबर 2026 तक कतर के दोहा में होने वाले ACC Rising Stars Asia Cup के लिए इंडिया-A टीम में शामिल किया है। उनके नाम का ऐलान होने के साथ उनके फैंस जहां खुश हैं वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनको लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। एक समय आरोपों को लेकर विप्रज चर्चा में थे। उनको लेकर कई विवाद भी सामने आए लेकिन अब ये बीती बातें हो चुकी हैं।

क्या था पूरा विवाद?

सबसे पहले हम बात करते हैं विप्रज से जुड़े विवादों की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मई 2025 में एक युवती से विप्रज की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। बाद में युवती ने यौन शोषण और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की थी। युवती ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि विप्रज ने उससे शादी करने का वादा किया था।

युवती का आरोप था कि 29 जुलाई 2025 को विप्रज उसे नोएडा के सेक्टर 135 स्थित एक होटल में ले गए जहां उसके साथ दुष्कर्म और मारपीट की गई। युवती की शिकायत के आधार पर 16 दिसंबर 2025 को मामला दर्ज किया गया था।

विप्रज ने भी की थी शिकायत

दूसरी तरफ, विप्रज निगम ने 8 नवंबर 2025 को बाराबंकी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि युवती अलग-अलग मोबाईल नंबर से उन्हे फोन कर रही थी और झूठे आपराधिक मामले में फंसाने की धमकी दे रही थी। उन्होंने परिवार को भी परेशान किए जाने का आरोप लगाया था।

विप्रज को इंडिया टीम-ए में मिली जगह (Img - X BCCI)

फिर युवती विप्रज के घर क्यों पहुंची?

सितंबर 2026 में मामला दोबारा चर्चा में आया, जब युवती विप्रज के बाराबंकी स्थित घर पहुंच गयी। वह करीब दो से तीन घंटे तक उनसे मिलने का इंतजार करती रही। उस समय विप्रज भारतीय टीम के साथ जापान में थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार युवती ने कहा था की वह विवाद नहीं चाहती और सिर्फ विप्रज से बात से बात करना चाहती है। युवती ने अदालत में बयान दिया था कि उसने गुस्से में शिकायत की थी और अब कार्यवाई नहीं चाहती। उसने दुष्कर्म और मारपीट के आरोपों से भी इनकार कर दिया।

क्रिकेट में कैसे आगे बढ़े विप्रज?

विप्रज निगम उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले हैं। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और लेग स्पिन गेंदबाज हैं। उन्होंने क्रिकेट में की उपलब्धियां हासिल की।

क्रिकेट करियर की उपलबधियां:

  • यूपी की अंडर-19 और अंडर-23 टीमों में खेल चुके हैं।
  • यूपी टी-20 लीग में लखनऊ फाल्कंस के लिए 20 विकेट हासिल किए।
  • आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने का मौका मिला।
  • इंडिया-A के लिए लगातार चयनित हुए हैं।

यूसुफ पठान के दिवाली संदेश ने जीत लिया फैंस का दिल, सोशल मीडिया पर खूब सराहना

अब एक बार फिर टीम में मिली जगह

11 सितंबर 2026 को ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी उनका चयन हुआ था। यह उनकी इंडिया-A टीम में चौथी बार जगह थी। अब बीसीसीआई ने 19 से 29 नवंबर 2026 तक कतर के दोहा में होने वाले ACC Rising Stars Asia Cup के लिए भी इंडिया-A टीम में विप्रज निगम को शामिल किया है। इस टीम की कप्तानी तिलक वर्मा करेंगे।

Location :  New Delhi

Published :  7 November 2026, 12:58 PM IST