
अचानक मैदान से बाहर हुई मैच विनर खिलाड़ी (Image Source: Pinterest)
New Delhi: टी20 महिला वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। नीदरलैंड के खिलाफ लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेले गए मुकाबले के दौरान टीम की प्रमुख ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल चोटिल हो गईं। इस घटना ने टीम इंडिया की रणनीति और संतुलन दोनों को प्रभावित कर दिया है।
घटना नीदरलैंड की पारी के छठे ओवर में हुई, जब श्रेयंका मिड-ऑन बाउंड्री पर फील्डिंग कर रही थीं। गेंद रोकने के प्रयास में उनका दाहिना टखना मुड़ गया और वह तुरंत दर्द से कराहते हुए जमीन पर बैठ गईं। मेडिकल टीम ने उन्हें मैदान से बाहर ले जाने के लिए स्ट्रेचर का सहारा लिया।
प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रेयंका अपने पैर पर वजन नहीं डाल पा रही थीं, जिससे गंभीर लिगामेंट इंजरी की आशंका जताई जा रही है। टीम मैनेजमेंट ने अभी तक आधिकारिक मेडिकल अपडेट जारी नहीं किया है, लेकिन उनकी चोट को लेकर चिंता बढ़ गई है।
श्रेयंका पाटिल का चोटों से पुराना नाता रहा है। 2024 एशिया कप के दौरान उन्हें उंगली में फ्रैक्चर हुआ था, जिसके चलते वह लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहीं। लगातार चोटों ने उनके करियर को कई बार प्रभावित किया है।
FIFA World Cup 2026: विश्व कप फुटबाल में गौतम गंभीर का पसंदीदा खिलाड़ी चमका, जानें कौन हैं
सभी मुश्किलों को पार करते हुए श्रेयंका ने WPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए शानदार प्रदर्शन किया था और टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी मौजूदा चोट ने एक बार फिर टीम इंडिया की चिंता बढ़ा दी है।
IND A vs AFG A: अफगानिस्तान-ए के खिलाफ भारतीय खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 101 रन से जीतकर फाइनल में
श्रेयंका पाटिल का चोटिल होना भारत के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि वह एक मैच विनिंग ऑलराउंडर हैं। वर्ल्ड कप जैसे अहम टूर्नामेंट में उनकी अनुपस्थिति टीम के संतुलन को प्रभावित कर सकती है।
Location : New Delhi
Published : 18 June 2026, 9:28 AM IST