
शाकिब अल हसन (Img- X)
Antigua: बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने रविवार को कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2025 के 11वें मुकाबले में इतिहास रच दिया। वह टी20 क्रिकेट में 500 विकेट और 7000 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
38 वर्षीय शाकिब ने एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स की ओर से खेलते हुए एसकेएन पैट्रियट्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 2 ओवर में सिर्फ 11 रन देकर 3 विकेट झटके। उन्होंने मोहम्मद रिजवान, काइल मेयर्स और नवीन बिदेसी को आउट किया। रिज़वान उनका 500वां विकेट बना। अब शाकिब के नाम 457 टी20 मैचों में कुल 502 विकेट हो गए हैं।
शाकिब 500 विकेट लेने वाले दुनिया के पांचवें गेंदबाज बन गए हैं और यह उपलब्धि हासिल करने वाले बांग्लादेश के पहले खिलाड़ी हैं।
शाकिब अल हसन का ऐतिहासिक कारनामा, टी20 क्रिकेट में रचा नया विश्व रिकॉर्ड#BreakingNews #t20cricket #ShakibAlHasan #Cricket #Bangladesh pic.twitter.com/zOAumo7iuO
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 25, 2025
शाकिब ने गेंदबाजी के साथ-साथ 18 गेंदों में 25 रन भी बनाए, जिसमें 2 छक्के और 1 चौका शामिल था। उनकी इस ऑलराउंड परफॉर्मेंस के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
मैच में एसकेएन पैट्रियट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 133 रन बनाए। जवाब में एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स ने 19.4 ओवर में 7 विकेट से जीत दर्ज की। सलामी बल्लेबाज ज्वेल एंड्रयू ने 28 रन बनाए, जबकि करीमा गोर ने नाबाद 52 रन की मैच जिताऊ पारी खेली।
इस जीत के साथ, एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स ने CPL 2025 की अंक तालिका में पहला स्थान बरकरार रखा है। टीम ने 6 में से 3 मुकाबले जीते, 2 हारे और 1 बेनतीजा रहा। फाल्कन्स के अब 7 अंक हैं और वह शीर्ष पर बनी हुई है।
यह ऐतिहासिक प्रदर्शन एक बार फिर साबित करता है कि शाकिब अल हसन टी20 क्रिकेट के सबसे प्रभावशाली ऑलराउंडर्स में से एक हैं।
Location : Antigua
Published : 25 August 2025, 1:07 PM IST