हिंदी
अर्जुन तेंदुलकर के छक्के से चोटिल हुआ बच्चा
Mumbai : वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुंबई टी20 लीग के मुकाबले में महान क्रिकेटर Sachin Tendulkar के बेटे और युवा ऑलराउंडर Arjun Tendulkar ने ऐसा प्रदर्शन किया कि हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आया। लेकिन इस बार सिर्फ उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर किया गया एक छोटा-सा काम भी लोगों का दिल जीत गया।
मैच के दौरान अर्जुन तेंदुलकर शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे थे। इसी बीच उनके बल्ले से निकला एक जोरदार छक्का सीधे स्टैंड्स में जा पहुंचा और वहां बैठे एक बच्चे को लग गया। बच्चा दर्द से परेशान हो गया, लेकिन मैंच की वजह से अर्जुन को उस समय इसकी जानकारी नहीं मिल सकी।
जैसे ही मैच खत्म हुआ और उन्हें घटना के बारे में पता चला, वह सीधे उस बच्चे से मिलने पहुंच गए। उन्होंने बच्चे का हालचाल पूछा, उसे हौसला दिया और मैच की गेंद पर ऑटोग्राफ देकर यादगार गिफ्ट भी किया। अर्जुन का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग भी मुस्कुरा उठे।
मैदान पर अर्जुन का प्रदर्शन भी किसी हीरो से कम नहीं रहा। उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से विपक्षी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने नहीं दिया। अहम विकेट लेकर उन्होंने मैच का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ दिया।
इसके बाद जब बल्लेबाजी की बारी आई तो अर्जुन ने आक्रामक अंदाज अपनाया। चौकों-छक्कों की बारिश करते हुए उन्होंने तेज रफ्तार पारी खेली और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। अर्जुन को दूसरे छोर से युवा बल्लेबाज मुशीर खान का शानदार साथ मिला। दोनों ने मिलकर ऐसी साझेदारी की, जिसने विरोधी टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। कुछ ही ओवरों में लक्ष्य हासिल कर टीम ने शानदार जीत दर्ज कर ली।
मैच खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर सिर्फ अर्जुन के रन और विकेट की बात नहीं हो रही थी, बल्कि लोग उनके उस बिहेवियर की भी सराहना कर रहे थे, जिसमें उन्होंने घायल बच्चे से मिलकर उसकी मुस्कान वापस लौटा दी। यही वजह है कि इस मुकाबले के असली हीरो सिर्फ खिलाड़ी अर्जुन नहीं, बल्कि नेक दिल अर्जुन तेंदुलकर भी साबित हुए।
Location : mumbai
Published : 9 June 2026, 6:23 PM IST