
प्रतीकात्मक छवि
गुवाहाटी में RR vs MI मुकाबले को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। बारिश रुकने के बाद अब मैदान से कवर हटाए जा रहे हैं। हालांकि गीली आउटफील्ड के कारण टॉस अभी भी तय समय से देरी से ही होगा।
गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मुकाबले में बारिश होने का कारण टॉस को रोक दिया गया है। फिलहाल मैदान पर हल्की बारिश जारी है और पूरे ग्राउंड को कवर से ढक दिया गया है।
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें मुंबई इंडियंस का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है, जिसने 16 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने 14 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा।
इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। टीम के गेंदबाजी कोच पारस महाम्ब्रे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी पुष्टि की। पांड्या के आने से मुंबई की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों को मजबूती मिलेगी, जिससे टीम का संतुलन बेहतर होगा।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकलटन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे।
New Delhi: IPL 2026 का रोमांच आज गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में और बढ़ने वाला है, जहां राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। रियान पराग की अगुवाई में राजस्थान की टीम शानदार फॉर्म में है और अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर आत्मविश्वास से भरी हुई है। टीम के युवा खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे उनका मनोबल ऊंचा है।
दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस के लिए यह मैच खुद को साबित करने का बड़ा मौका है, खासकर बाहर के मैदानों पर उनके कमजोर रिकॉर्ड को देखते हुए। हालांकि, हार्दिक पांड्या की वापसी टीम के लिए राहत भरी खबर है। पिच और मौसम भी इस मुकाबले को दिलचस्प बना सकते हैं।
Location : New Delhi
Published : 7 April 2026, 6:40 PM IST