RR vs MI Highlights: बर्गर-संदीप और बिश्नोई के आगे मुंबई ने टेके घुटने, राजस्थान की 27 रन से जीत

आईपीएल 2026 में आज गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगे। राजस्थान जहां लगातार दो जीत के साथ शानदार लय में है, वहीं मुंबई इंडियंस वापसी की कोशिश में उतरेगी। हार्दिक पांड्या की वापसी टीम के लिए बड़ी खबर है। पिच और मौसम भी मैच में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 8 April 2026 , 12:36 AM
google-preferred

New Delhi: IPL 2026 का रोमांच आज गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में और बढ़ने वाला है, जहां राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। रियान पराग की अगुवाई में राजस्थान की टीम शानदार फॉर्म में है और अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर आत्मविश्वास से भरी हुई है। टीम के युवा खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे उनका मनोबल ऊंचा है।

दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस के लिए यह मैच खुद को साबित करने का बड़ा मौका है, खासकर बाहर के मैदानों पर उनके कमजोर रिकॉर्ड को देखते हुए। हालांकि, हार्दिक पांड्या की वापसी टीम के लिए राहत भरी खबर है। पिच और मौसम भी इस मुकाबले को दिलचस्प बना सकते हैं।

 

 

    The liveblog has ended.

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 08 Apr 2026 12:36 AM (IST)

      राजस्थान ने मुंबई को 27 रन से हराया

      राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 27 रन से हरा दिया। मंगलवार को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बारिश के कारण टॉस में देरी हुई और मैच को 11-11 ओवर का कर दिया गया।

      पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर 11 ओवर में 3 विकेट पर 150 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 11 ओवर में 9 विकेट पर 123 रन ही बना सकी और मुकाबला 27 रन से हार गई।

    • 08 Apr 2026 12:31 AM (IST)

      RR vs MI Live Score: बोल्ट रन आउट

      11वें ओवर की पहली गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने बोल्ट को रन आउट कर दिया। इसी के साथ मुंबई का नौवां विकेट गिर गया।

    • 08 Apr 2026 12:23 AM (IST)

      RR vs MI LIVE Score: 8 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 94/6

      8 ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 6 विकेट पर 94 रन है। शेरफेन रदरफोर्ड खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन उनकी पारी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी। आउट होने से पहले उन्होंने 8 गेंदों में 25 रन बनाए। रदरफोर्ड को तुषार पांडे ने अपनी धारदार गेंदबाजी से आउट कराया। उनका कैच संदीप शर्मा ने थर्ड स्लिप पर लपका।

    • 08 Apr 2026 12:15 AM (IST)

      RR vs MI LIVE Score: नमन धीर-रदरफोर्ड ने संभाली पारी

      7 ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 5 विकेट पर 75 रन है। नमन धीर और शेरफेन रदरफोर्ड फिलहाल अच्छी लय में नजर आ रहे हैं और दोनों ने टीम के लिए उम्मीदें जगा दी हैं।

    • 08 Apr 2026 12:06 AM (IST)

      RR vs MI LIVE Score: 6 ओवर के बाद मुंबई की हालत खरा

      6 ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 5 विकेट पर 60 रन है। पिछले ओवर में नमन धीर ने संदीप शर्मा पर 14 रन बटोरकर जरूर कुछ उम्मीद जगाई, लेकिन इसके बावजूद मुंबई की जीत अभी भी काफी मुश्किल नजर आ रही है।

    • 07 Apr 2026 11:58 PM (IST)

      मुंबई की आधी टीम पवेलियन लौटी, बिश्नोई ने बढ़ाई मुश्किलें

      मुंबई इंडियंस की हालत लगातार खराब होती जा रही है। कप्तान हार्दिक पांड्या भी पवेलियन लौट चुके हैं। उन्हें रवि बिश्नोई ने अपनी फिरकी में फंसाकर आउट किया। हार्दिक 6 गेंदों में 9 रन ही बना सके।

      इसके बाद तिलक वर्मा भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और 10 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए। पांच ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 46/5 है और टीम पूरी तरह दबाव में नजर आ रही है।

    • 07 Apr 2026 11:51 PM (IST)

      RR vs MI Live Score: पावरप्ले खत्म, मुंबई की हालत खराब

      मुंबई इंडियंस का पावरप्ले बेहद खराब रहा। टीम ने तीन ओवर में 3 विकेट खोकर सिर्फ 25 रन बनाए हैं। इस हालत में मुंबई की जीत की राह काफी मुश्किल नजर आ रही है। फिलहाल हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं और टीम को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।

    • 07 Apr 2026 11:49 PM (IST)

      RR vs MI Live Score: रोहित शर्मा भी आउट, मुंबई को तीसरा झटका

      मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम को तीसरा झटका भी जल्दी लग गया। तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर संदीप शर्मा ने रोहित शर्मा को आउट कर पवेलियन भेज दिया। रोहित इस मुकाबले में सिर्फ 5 रन ही बना सके और मुंबई की मुश्किलें और बढ़ गईं।

    • 07 Apr 2026 11:45 PM (IST)

      RR vs MI Live Score: सूर्यकुमार यादव भी लौटे पवेलियन

      मुंबई इंडियंस को दूसरा बड़ा झटका भी जल्दी लग गया। दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर बर्गर ने सूर्यकुमार यादव को डीप स्क्वायर लेग बाउंड्री पर जॉफ्रा आर्चर के हाथों कैच करा दिया। सूर्यकुमार इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

    • 07 Apr 2026 11:39 PM (IST)

      RR vs MI Live Score: मुंबई को पहले ओवर में लगा बड़ा झटका

      मुंबई इंडियंस का पहला विकेट पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर गिर गया। जॉफ्रा आर्चर ने रायन रिकल्टन को आउट कर राजस्थान रॉयल्स को शुरुआती सफलता दिलाई। बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में रिकल्टन गेंद को सही तरीके से टाइम नहीं कर पाए और गेंद हवा में चली गई। विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने शानदार कैच लपकते हुए मुंबई को पहला झटका दिया। रिकल्टन 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

    • 07 Apr 2026 11:37 PM (IST)

      RR vs MI Live Score: मुंबई की पारी शुरू

      मुंबई की पारी शुरू हो गई है। रोहित के साथ रयान रिकल्टन पारी की शुरुआत करने आए हैं। राजस्थान की तरफ से जोफ्रा आर्चर पहला ओवर फेंक रहे हैं। 

    • 07 Apr 2026 11:19 PM (IST)

      RR vs MI LIVE Score: बारिश से प्रभावित मैच में राजस्थान ने मुंबई को 151 रन का लक्ष्य दिया

      आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में गुवाहाटी में खेले जा रहे बारिश से प्रभावित मैच में राजस्थान रॉयल्स ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के सामने 151 रनों का लक्ष्य रखा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई की टीम इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को हासिल कर पाती है या नहीं।

    • 07 Apr 2026 11:12 PM (IST)

      RR Vs MI LIVE score: 10 ओवर में 132 रन

      10 ओवर की समाप्ति पर 132 रन तीन विकेट के नुकसान पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर है। पारी का आखिरी ओवर प्रगति पर।

    • 07 Apr 2026 07:31 PM (IST)

      RR vs MI LIVE Score Update: लंबे इंतजार के बाद बूंदाबांदी थमी

      गुवाहाटी में RR vs MI मुकाबले को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। बारिश रुकने के बाद अब मैदान से कवर हटाए जा रहे हैं। हालांकि गीली आउटफील्ड के कारण टॉस अभी भी तय समय से देरी से ही होगा।

    • 07 Apr 2026 07:14 PM (IST)

      RR vs MI LIVE Score Update: बारिश के कारण देर से होगा टॉस

      गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मुकाबले में बारिश होने का कारण टॉस को रोक दिया गया है। फिलहाल मैदान पर हल्की बारिश जारी है और पूरे ग्राउंड को कवर से ढक दिया गया है।

    • 07 Apr 2026 06:58 PM (IST)

      RR vs MI LIVE Score Update: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

      राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें मुंबई इंडियंस का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है, जिसने 16 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने 14 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा।

    • 07 Apr 2026 06:46 PM (IST)

      RR vs MI LIVE Score Update: पांड्या की वापसी

      इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। टीम के गेंदबाजी कोच पारस महाम्ब्रे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी पुष्टि की। पांड्या के आने से मुंबई की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों को मजबूती मिलेगी, जिससे टीम का संतुलन बेहतर होगा।

    • 07 Apr 2026 06:41 PM (IST)

      RR vs MI LIVE Score Update: संभावित प्लेइंग 11

      राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई।

      मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकलटन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे।

       

Location :  New Delhi

Published :  7 April 2026, 6:40 PM IST

Related News

Advertisement