
गौतम गंभीर, शुभमन गिल और रोहित शर्मा (Img: Internet)
New Delhi: भारतीय क्रिकेट में रोहित शर्मा की कप्तानी अचानक खत्म होने के पीछे गौतम गंभीर का नाम तो अक्सर सुना जाता है। लेकिन अब एक हैरानी वाली खबर ये है कि गंभीर से पहले भारत के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ ने शुभमन गिल में कप्तानी के गुण देख लिए थे। वह गिल में टीम इंडिया को पहले ही देख चुके थे।
शुभमन गिल की कप्तानी की क्षमता पर पहले से ही क्रिकेट के बड़े नामों का भरोसा रहा है। गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद गिल को और अधिक आत्मविश्वास मिला है। गंभीर की रणनीतियों के तहत गिल ने पहले आईपीएल, फिर भारत की सीनियर टीम में जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है।
शुभमन गिल की नेतृत्व क्षमता को सबसे पहले पहचानने वाले थे पूर्व कोच राहुल द्रविड़। पूर्व तेज़ गेंदबाज़ आरपी सिंह के मुताबिक, 2020-21 सीजन में ही द्रविड़ ने कहा था कि गिल भविष्य में भारत के कप्तान बनेंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि गिल में गजब की परिपक्वता और नेतृत्व करने की काबिलियत है, जिससे वह एक दिन टीम इंडिया की कमान संभाल सकते हैं।
राहुल द्रविड़ और शुभमन गिल (Img: Internet)
शुभमन गिल पहली बार अंतरराष्ट्रीय मंच पर तब चर्चा में आए जब उन्होंने 2018 अंडर-19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया। उस समय टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ थे और कोच राहुल द्रविड़। गिल ने टूर्नामेंट में 372 रन बनाए और भारत को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई।
गिल ने 2019 में भारत के लिए वनडे डेब्यू किया। इसके बाद उनका टेस्ट डेब्यू बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हुआ, जहाँ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन पारी खेली। 2023 में उन्हें टी20 टीम में शामिल किया गया और उन्होंने हर फॉर्मेट में खुद को साबित किया।
आईपीएल 2025 के दौरान, जब रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया, तब शुभमन गिल को टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज़ में भारत की अगुवाई की, जो 2-2 से ड्रॉ रही। इस सीरीज़ में गिल ने 700 से अधिक रन बनाकर अपनी बल्लेबाज़ी और नेतृत्व दोनों में दम दिखाया।
Beta feature
Location : New Delhi
Published : 7 October 2025, 4:47 PM IST