लगन, मेहनत के दम पर मेरठ के लाल ने फिर छुआ बुलंदियों को

भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर किए गए 36 साल के मेरठ के लाल भुवनेश्वर कुमार ने लगन और मेहनत के दम पर फिर उस बुलंदी पर पहुंच गए जहां ढलती उम्र में पहुंचने को बड़े-बड़े दिग्गज सोच भी नहीं सकते।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 13 May 2026, 5:13 PM IST

New Delhi: कभी भारतीय क्रिकेट की नई गेंद का सबसे भरोसेमंद गेंदबाज रहे भुवनेश्वर कुमार को जब भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर किया गया तब क्रिकेट प्रेमियों को लगा था कि अब उनका कैरियर खत्म हो चुका है। तब उन्होंने जवाब देने के लिए शब्द नहीं चुने... उन्होंने गेंद चुनी। आज 36 साल की उम्र में वह आईपीएल 2026 में फिर चमक रहे हैं

भुवनेश्वर ने खुद को साबित किया

भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर साबित कर दिया है कि लगन और मेहनत कभी जाया नहीं जाती। उन्होंने हार नहीं मानी, बल्कि खुद को और मजबूत बनाया। आरसीबी के लिए खेलते हुए वह 21 विकेट लेकर पर्पल कैप होल्डर बने हुए हैं।

पर्पल कैप और विकेटों की बारिश

आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए भुवनेश्वर इस सीजन 21 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम किए हुए हैं। यह चौथा मौका है जब उन्होंने IPL में 20 से ज्यादा विकेट लिए हैं। वह आईपीएल इतिहास में 200 विकेट पूरे करने वाले पहले तेज गेंदबाज भी बन चुके हैं। डेथ ओवरों में उनकी इकॉनमी 7.8 है, जो इस सीजन सर्वश्रेष्ठ मानी जा रही है। पावरप्ले में उनके 12 विकेट भी दिखाते हैं कि नई गेंद से वह आज भी पहले जैसे ही खतरनाक गेंदबाज हैं।

Gorakhpur Clean Mission: साफ-सुथरा चमकेगा गोरखपुर शहर, शीघ्र शुरू होगा NTPC वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट

अनुशासन ने बनाया फिर से मजबूत

भुवनेश्वर का कहना है कि अब उनका पूरा ध्यान फिटनेस और निरंतरता पर है। उम्र बढ़ने के साथ शरीर को ज्यादा देखभाल चाहिए, इसलिए उन्होंने अपने क्रिकेट कैलेंडर को सीमित रखा है। उन्होंने कहा, 'जब आप थके हों और जाने का मन न करे, फिर भी जाना पड़े... वही अनुशासन है। आईपीएल, यूपी टी20 और सैयद मुश्ताक अली खेलता हूं। इतना क्रिकेट रहता है कि खेल से जुड़ा रहूं और इतने ब्रेक भी रहते हैं कि शरीर को ताजा रख सकूं।' जब आप इसे बार-बार करते हैं, तो वही निरंतरता भूख पैदा करती है।

Gorakhpur Clean Mission: साफ-सुथरा चमकेगा गोरखपुर शहर, शीघ्र शुरू होगा NTPC वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट

36 की उम्र में मेहनत और बढ़ा दी

भुवनेश्वर मानते हैं कि अब रिकवरी पहले जैसी आसान नहीं है। लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय मेहनत और बढ़ा दी। उन्होंने कहा, '36 की उम्र में शारीरिक रूप से सब कुछ मुश्किल हो जाता है। रिकवरी में ज्यादा समय लगता है। पिछले कुछ वर्षों में मुझे ज्यादा ट्रेनिंग का समय मिला। एक्सरसाइज वही हैं, लेकिन अब उनकी तीव्रता ज्यादा है। ज्यादा वजन उठाता हूं और ज्यादा फोकस्ड काम करता हूं।'

Location :  New Delhi

Published :  13 May 2026, 5:13 PM IST