इंग्लैंड में होने वाली फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट लीग ‘द हंड्रेड’ की नीलामी के बाद सोशल मीडिया पर नया विवाद खड़ा हो गया है। पाकिस्तानी स्पिन गेंदबाज़ अबरार अहमद को भारतीय स्वामित्व वाली टीम सनराइज़र्स लीड्स द्वारा खरीदे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

New Delhi: इंग्लैंड में होने वाली फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट लीग ‘द हंड्रेड’ की नीलामी के बाद सोशल मीडिया पर नया विवाद खड़ा हो गया है। पाकिस्तानी स्पिन गेंदबाज़ अबरार अहमद को भारतीय स्वामित्व वाली टीम सनराइज़र्स लीड्स द्वारा खरीदे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
सनराइज़र्स लीड्स की मालिक काव्या मारन को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कई यूज़र्स ने इस फैसले को भारत-पाकिस्तान के मौजूदा संबंधों के संदर्भ में सवालों के घेरे में रखा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबित गुरुवार 12 मार्च को लंदन में ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट की नीलामी आयोजित की गई थी। इस दौरान सनराइज़र्स लीड्स ने पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद के लिए बोली लगाई और उन्हें 190,000 पाउंड (करीब 2.30 करोड़ रुपये) में अपनी टीम में शामिल कर लिया।
नीलामी के समय टीम की मालिक काव्या मारन के साथ टीम के मुख्य कोच डेनियल विटोरी भी मौजूद थे। इस फैसले के बाद भारतीय सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और बड़ी संख्या में यूज़र्स ने टीम प्रबंधन की आलोचना शुरू कर दी।
दरअसल, फरवरी में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ‘द हंड्रेड’ लीग में शामिल भारतीय स्वामित्व वाली चार टीमें पाकिस्तान के खिलाड़ियों को खरीदने से बच सकती हैं। इसकी एक वजह भारत और पाकिस्तान के बीच जारी राजनीतिक तनाव को बताया गया था।
Mainpuri News: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ खुलेआम सड़कों पर घूम रहा था युवक, जानें आगे फिर क्या हुआ
इन खबरों के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने सभी फ्रेंचाइज़ियों से अपील की थी कि खिलाड़ी चयन के दौरान किसी भी देश के क्रिकेटरों के साथ भेदभाव न किया जाए। माना जा रहा है कि इसी नीति को ध्यान में रखते हुए सनराइज़र्स लीड्स ने अबरार अहमद को अपनी टीम में शामिल किया।
टीम के मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि टीम ने पूरी तरह क्रिकेटिंग क्षमता के आधार पर चयन किया है। उन्होंने बीबीसी स्पोर्ट से बातचीत में कहा, “अबरार की गेंदबाज़ी में काफी विविधता है। कई घरेलू खिलाड़ियों ने उन्हें पहले खेलते हुए नहीं देखा है, इसलिए वह हमारे लिए एक रोचक विकल्प हैं।”
यूपी एसआई भर्ती परीक्षा के लिए तैयारी पूरी, सीसीटीवी से हर गतिविधि पर रहेगी नजर
विटोरी ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें किसी भी खिलाड़ी को नज़रअंदाज़ करने का कोई निर्देश नहीं मिला था और टीम ऑक्शन में उपलब्ध सभी खिलाड़ियों को ध्यान में रखकर ही बोली लगा रही थी।
अबरार अहमद के चयन के बाद सोशल मीडिया पर विवाद तेजी से बढ़ गया। कुछ यूज़र्स ने टीम की मालिक काव्या मारन की आलोचना करते हुए तीखी टिप्पणियां कीं। इस बीच सनराइज़र्स लीड्स का एक्स अकाउंट भी कुछ समय के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। हालांकि बाद में इसे दोबारा बहाल कर दिया गया।