क्या बदलने वाला है मुंबई का कप्तान? जुबिन भरूचा की एंट्री से खुला MI के गुप्त मास्टरप्लान का पहला पन्ना

हार्दिक पांड्या के ट्रेड की चर्चाओं के बीच मुंबई इंडियंस ने बड़ा दांव खेला है। राजस्थान रॉयल्स को 2008 में चैंपियन बनाने वाले रणनीतिकार जुबिन भरूचा को एमआई ने 'डायरेक्टर ऑफ परफॉरमेंस' नियुक्त किया है। जानें मुंबई का यह गुप्त मास्टरप्लान

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 22 August 2026, 4:32 PM IST

Mumbai: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल टीमों में शुमार मुंबई इंडियंस (MI) ने आगामी सीजन और मेगा नीलामी से पहले एक बेहद रणनीतिक और बड़ा कदम उठाया है। एमआई ने राजस्थान रॉयल्स को साल 2008 में पहला आईपीएल खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले दिग्गज रणनीतिकार जुबिन भरूचा को अपना नया 'डायरेक्टर ऑफ परफॉरमेंस' (Director of Performance) नियुक्त किया है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब फ्रेंचाइजी के मौजूदा कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर 'ट्रेड डील' की अटकलें काफी तेज हैं।

परफॉरमेंस और प्रतिभा खोज की मिलेगी नई दिशा

मुंबई इंडियंस द्वारा जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, 56 वर्षीय जुबिन भरूचा टीम के सपोर्ट स्टाफ और मल्टी-डिसिप्लिनरी लीडरशिप ग्रुप के साथ मिलकर काम करेंगे। उनका मुख्य काम एमआई इकोसिस्टम से जुड़े खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार लाना, नए टैलेंट को तराशना और फ्रेंचाइजी के भविष्य के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाना होगा।

2 साल का प्रतिबंध झेल रहे हैरी ब्रुक को समझ में आई IPL की महत्ता, 2028 में कई फ्रेंचाइजी लगा सकती है उन पर दांव

कौन हैं मास्टरमाइंड जुबिन भरूचा?

जुबिन मुंबई और सरे काउंटी क्रिकेट क्लब के पूर्व फर्स्ट-क्लास क्रिकेटर रह चुके हैं। फर्स्ट-क्लास क्रिकेट के 17 मैचों में उनके नाम 3 शतकों के साथ 1021 रन दर्ज हैं। हालांकि, उनकी असली पहचान एक क्रिकेटिंग ब्रेन और टैलेंट स्काउट के रूप में है। वह 2008 से 2015 तक राजस्थान रॉयल्स के डायरेक्टर रहे, इसके बाद 2016-17 में दिल्ली फ्रेंचाइजी के टेक्निकल डायरेक्टर बने और फिर 2018 से लगातार रॉयल्स के क्रिकेट ऑपरेशंस से जुड़े रहे थे।

हार्दिक के सस्पेंस और कप्तानी के नए समीकरण

एमआई ने अपना आखिरी आईपीएल खिताब साल 2020 में जीता था। उसके बाद से टीम सिर्फ दो बार प्लेऑफ में पहुंच सकी है। हार्दिक पांड्या के आने के बाद से टीम का प्रदर्शन लगातार उतार-चढ़ाव भरा रहा है।

टीम इंडिया में चोटों पर उठे सवाल, BCCI सूत्र का दावा, IPL में दबाव के कारण चोट के बावजूद खेलते हैं खिलाड़ी

चर्चाएं गर्म हैं कि हार्दिक आगामी मेगा नीलामी से पहले ट्रेड डील के जरिए किसी अन्य फ्रेंचाइजी में जा सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को नया कप्तान बनाए जाने की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है। ऐसे में जुबिन भरूचा की एंट्री को एमआई के री-बिल्डिंग और नए युग के मास्टरप्लान से जोड़कर देखा जा रहा है।

Location :  Mumbai

Published :  22 August 2026, 4:32 PM IST