सिर्फ 21 साल की उम्र में कर दिखाया कमाल, लिंडा नोस्कोवा बनीं ग्रास कोर्ट की महारानी, जानिए कहां की हैं स्टार

21 वर्षीय चेक टेनिस स्टार लिंडा नोस्कोवा ने विंबलडन 2026 महिला एकल फाइनल में कैरोलिना मुचोवा को 6-2, 5-7, 6-3 से हराकर पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। पांच मैच प्वाइंट गंवाने के बाद भी उन्होंने शानदार वापसी की और ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए नया इतिहास रच दिया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 12 July 2026, 8:50 AM IST
google-preferred

New Delhi: चेक गणराज्य की 21 वर्षीय टेनिस स्टार लिंडा नोस्कोवा ने विंबलडन 2026 महिला एकल का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। शनिवार को खेले गए ऑल-चेक फाइनल में नोस्कोवा ने अनुभवी खिलाड़ी कैरोलिना मुचोवा को 6-2, 5-7, 6-3 से हराकर अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया। दूसरे सेट में पांच मैच प्वाइंट गंवाने के बावजूद उन्होंने धैर्य नहीं खोया और निर्णायक सेट में दमदार वापसी करते हुए चैंपियन बनने का सपना पूरा कर लिया।

Location :  New Delhi

Published :  12 July 2026, 8:49 AM IST

Advertisement