
केएल राहुल ने रचा इतिहास (सोर्स-एक्स)
New Delhi: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में धैर्यपूर्ण शतकीय पारी खेलकर, केएल राहुल ने क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। राहुल ने 203 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जो उनके टेस्ट करियर का 13वां शतक है। इस उपलब्धि के साथ, उन्होंने कुछ ऐसा कर दिखाया है जो उनसे पहले कोई अन्य भारतीय ओपनर नहीं कर सका था। केएल राहुल सभी चार SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बन गए हैं।
केएल राहुल विश्व क्रिकेट के दूसरे ऐसे ओपनर हैं जिन्होंने सभी चार SENA देशों में शतक लगाया है। उनसे पहले, यह खास उपलब्धि केवल पूर्व पाकिस्तानी ओपनर सईद अनवर के नाम थी।
MS Dhoni Retirement: संन्यास के साथ टूटा माही का वादा, फैंस को चेपॉक में आखिरी मैच का था इंतजार
एशियाई बल्लेबाजों के कुल आंकड़ों को देखें, तो SENA देशों में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों के खास समूह में मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, सईद अनवर, राहुल द्रविड़, यूनिस खान, कुमार संगकारा, विराट कोहली और केएल राहुल शामिल हैं। हालांकि, इस विशिष्ट सूची में केवल सईद अनवर और केएल राहुल ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने ओपनर के तौर पर खेलते हुए यह मुकाम हासिल किया है।
केएल राहुल का ऐतिहासिक शतक (सोर्स- एक्स)
SENA देशों में भारतीय ओपनरों द्वारा लगाए गए कुल टेस्ट शतकों की बात करें, तो सुनील गावस्कर 8 शतकों के साथ सूची में सबसे ऊपर हैं। केएल राहुल अब 7 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उनके बाद वीनू मांकड़, रवि शास्त्री, यशस्वी जायसवाल और वीरेंद्र सहवाग आते हैं, जिन्होंने इन देशों में 3-3 शतक लगाए हैं।
| खिलाड़ी | पारियां | रन | शतक |
| सुनील गावस्कर | 57 | 2464 | 8 |
| केएल राहुल | 51 | 1904 | 7 |
| वीनू मांकड़ | 17 | 654 | 3 |
| रवि शास्त्री | 18 | 761 | 3 |
| यशस्वी जायसवाल | 25 | 937 | 3 |
| वीरेंद्र सहवाग | 49 | 1574 | 3 |
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ इस शतक के साथ, केएल राहुल ने एक ओपनिंग बल्लेबाज़ के तौर पर अपना 12वां टेस्ट शतक पूरा कर लिया है। ऐसा करके, उन्होंने पूर्व भारतीय ओपनर मुरली विजय के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। भारत के लिए ओपनिंग करते हुए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर (33 शतक) के नाम है, जबकि वीरेंद्र सहवाग (22 शतक) दूसरे स्थान पर हैं।
खिलाड़ी (भारत में बतौर ओपनर) शतक
सुनील गावस्कर 33
वीरेंद्र सहवाग 22
मुरली विजय 12
केएल राहुल 12
गौतम गंभीर 9
रोहित शर्मा 9
इसके अलावा, 2021 से टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में केएल राहुल संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर आ गए हैं। बेन डकेट, यशस्वी जायसवाल और दिमुथ करुणारत्ने ने भी 7-7 शतक लगाए हैं। वहीं, चल रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2025-27) चक्र में केएल राहुल, टॉम लैथम और ट्रैविस हेड संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं, इन तीनों ने ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में खेलते हुए 4-4 शतक लगाए हैं।
| 2021 से बतौर ओपनर सर्वाधिक शतक | शतक | WTC 2025-27 में बतौर ओपनर सर्वाधिक शतक | शतक | |
| बेन डकेट | 7 | केएल राहुल | 4 | |
| यशस्वी जायसवाल | 7 | टॉम लैथम | 4 | |
| दिमुथ करुणारत्ने | 7 | ट्रेविस हेड | 4 | |
| केएल राहुल | 7 |
केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 290 गेंदो का सामना करते हुए 136 रन की पारी खेली। खबर लिखे जाने तक भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 389 रन बना लिये थे, कप्तान शुभमन गिल 80 गेंदो पर 61 रन बनाकर नाबाद थे, जबकि ऋषभ पंत ने खाता खोल लिया था।
Location : New Delhi
Published : 21 November 2026, 9:31 AM IST
Topics : Cricket News India vs New Zealand KL Rahul Test Century SENA Test Records World Test Championship