Live Now

KKR vs PBKS LIVE Score Updates: आज कोलकाता में KKR बनाम PBKS, कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। जहां केकेआर पहली जीत की तलाश में है, वहीं पंजाब जीत की हैट्रिक के इरादे से उतरेगा। हेड-टू-हेड में केकेआर आगे है, लेकिन मौजूदा फॉर्म पंजाब के पक्ष में दिख रही है, जिससे मुकाबला और रोमांचक बन गया है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 6 April 2026, 6:59 PM IST
google-preferred

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 06 Apr 2026 08:42 PM (IST)

      शाहरुख खान स्टेडियम में मौजूद

      केकेआर के मालिक और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान कोलकाता के ईडन गार्डन्स में मैच देखने पहुंचे। शाहरुख अपनी बेटी सुहाना खान के साथ टीम का हौसला बढ़ाने के लिए मौजूद हैं।

    • 06 Apr 2026 08:41 PM (IST)

      8:45 बजे होगा निरीक्षण

      ईडन गार्डन्स में 8:45 बजे निरीक्षण किया जाएगा, जिसके बाद यह तय होगा कि मैच किस समय से शुरू हो सकता है। हालांकि, फिलहाल बारिश जारी है और मैदान पर कवर्स लगे हुए हैं।

    • 06 Apr 2026 08:22 PM (IST)

      पहले बारिश थमी, फिर दोबारा बूंदा-बांदी शुरू

      ईडन गार्डन्स में कुछ समय के लिए बारिश रुक गई थी और मैदान से कवर्स हटाए जाने लगे थे, लेकिन इसी दौरान फिर से हल्की बूंदा-बांदी शुरू हो गई। इसके चलते मैदान पर दोबारा कवर्स बिछाए जा रहे हैं।

    • 06 Apr 2026 07:55 PM (IST)

      KKR vs PBKS LIVE Score Updates: बारिश के कारण मैच रोका गया है

      बारिश के कारण मैच को रोक दिया गया है, फिलहाल बारिश हल्की है, लेकिन मौसम की भविष्यवाणी आज के लिए अच्छी नहीं है। कोलकाता की शुरुआत खराब रही, वहीं पंजाब किंग्स इस स्थिति से संतुष्ट नजर आ रही है।

      3.4 ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स 25/2

    • 06 Apr 2026 07:48 PM (IST)

      KKR vs PBKS LIVE Score Updates: 3 ओवर में 2 विकेट गिरने से बिगड़ी शुरुआत

      3 ओवर के बाद कोलकाता ने 2 विकेट के नुकसान के साथ 20 बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शुरुआती झटकों के बाद अब टीम दबाव में।

    • 06 Apr 2026 07:44 PM (IST)

      KKR vs PBKS LIVE Score Updates: कैमरन ग्रीन के रूप में कोलकाता को लगा दूसरा झटका

      एलन के बाद कैमरन ग्रीन आए और 2 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हो गए, KKR इस वक्त मुश्किल में नजर आ रही है

    • 06 Apr 2026 07:41 PM (IST)

      KKR vs PBKS LIVE Score Updates: कोलकाता को लगा पहला झटका

      फिन एलन 7 गेंद में 6 रन बनाकर आउट

    • 06 Apr 2026 07:24 PM (IST)

      KKR vs PBKS LIVE Score Updates: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

      KKR: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अमकुल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी

      PBKS: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेन्सेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंदर चहल

    • 06 Apr 2026 07:10 PM (IST)

      KKR vs PBKS LIVE Score Updates: टॉस अपडेट

      कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

    • 06 Apr 2026 07:06 PM (IST)

      KKR vs PBKS LIVE Score Updates: दोनों टीम की संभावित प्‍लेइंग 11

      KKR: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी

      PBKS: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह

New Delhi: IPL 2026 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच ईडन गार्डन्स में एक अहम मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण है, लेकिन वजह अलग-अलग है। केकेआर इस सीजन में अब तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है और वह घरेलू मैदान पर वापसी करना चाहेगी। वहीं पंजाब किंग्स शानदार फॉर्म में है और लगातार दो मैच जीतकर आत्मविश्वास से भरी हुई है।

हेड-टू-हेड आंकड़ों में कोलकाता का पलड़ा भारी जरूर है, लेकिन मौजूदा फॉर्म पंजाब के पक्ष में नजर आ रही है। दोनों टीमों के पास मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप और प्रभावी गेंदबाजी विकल्प मौजूद हैं, जिससे मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है। अब देखना होगा कि केकेआर पहली जीत दर्ज करती है या पंजाब अपनी जीत की लय को आगे बढ़ाती है।

Location :  New Delhi

Published :  6 April 2026, 6:59 PM IST

Advertisement