
मुकुल चौधरी (Image Source: Internet)
New Delhi: IPL 2026 का 15वां मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार बन गया, जहां लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के जबड़े से जीत छीन ली। इस ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे मुकुल चौधरी, जिन्होंने नंबर 8 पर बल्लेबाजी करते हुए ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
182 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही लखनऊ की टीम मुश्किल में थी। 18 गेंदों में 43 रन चाहिए थे और 7 विकेट गिर चुके थे। ऐसे में मैदान पर आए मुकुल चौधरी ने जिम्मेदारी संभाली और तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख ही बदल दिया।
उन्होंने महज 27 गेंदों में 7 छक्के और 2 चौकों की मदद से नाबाद 54 रन बनाए। उनकी इस पारी ने हारती हुई टीम को जीत दिला दी।
मैच का रोमांच आखिरी ओवर तक चरम पर पहुंच गया था। आखिरी दो ओवरों में लखनऊ को 30 रन चाहिए थे। मुकुल ने 19वें ओवर में 16 रन बटोरकर मैच को जिंदा रखा।
अब आखिरी ओवर में 14 रन चाहिए थे। पहली गेंद पर सिंगल के बाद मुकुल स्ट्राइक पर आए और दूसरी गेंद पर शानदार छक्का जड़ दिया। हालांकि, तीसरी और चौथी गेंद पर वह रन नहीं बना सके।
उसके बाद दो गेंदों में 7 रन की जरूरत थी। पांचवीं गेंद पर मुकुल ने एक और छक्का लगाकर स्कोर बराबर कर दिया। आखिरी गेंद पर 1 रन चाहिए था। मुकुल गेंद को मिस कर गए, लेकिन तेजी से दौड़कर एक रन पूरा किया और टीम को जीत दिला दी।
इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 181 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम लगातार विकेट गंवाती रही। 125 रन पर आयुष बडोनी का विकेट गिरा, जबकि 128 रन पर सातवां विकेट भी गिर गया। यहां से मैच पूरी तरह KKR के पक्ष में नजर आ रहा था, लेकिन मुकुल चौधरी ने कहानी बदल दी।
IPL में सूर्यवंशी ने बुमराह और बोल्ट को धोया
उन्होंने आवेश खान के साथ मिलकर 8वें विकेट के लिए सिर्फ 24 गेंदों में नाबाद 54 रन की साझेदारी की। यह साझेदारी मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। मुकुल की इस पारी ने न सिर्फ लखनऊ को जीत दिलाई, बल्कि केकेआर को इस सीजन की तीसरी हार भी थमा दी। उनकी इस तूफानी पारी के बाद हर कोई यही कह रहा है
Location : New Delhi
Published : 10 April 2026, 12:49 AM IST