संन्यास के बाद भी KKR नहीं छोड़ेंगे आंद्रे रसेल! जर्सी रिटायर होने के साथ मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें क्या है टीम का ‘मास्टर प्लान’

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपने दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के सम्मान में जर्सी नंबर 12 को हमेशा के लिए रिटायर कर दिया है। 11 सीजन तक टीम के मुख्य स्तंभ रहे रसेल अब ‘पावर कोच’ के रूप में नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 25 March 2026, 1:59 PM IST

Kolkata: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और आंद्रे रसेल का साथ अब एक नए अवतार में दिखने वाला है। KKR ने अपने सबसे बड़े 'मैच विनर' रसेल को खास सम्मान देते हुए उनकी 'जर्सी नंबर 12' को रिटायर कर दिया है। यानी अब KKR में यह नंबर कोई और खिलाड़ी नहीं पहनेगा। पिछले साल नवंबर में संन्यास लेने के बाद, रसेल अब टीम के 'पावर कोच' के रूप में अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को तैयार करेंगे।

11 सीजन और 133 मैचों का सफर

रसेल और KKR का रिश्ता अटूट रहा है। रसेल ने अपने आईपीएल करियर के 140 मैचों में से 133 मैच सिर्फ कोलकाता के लिए खेले। साल 2014 से 2025 तक (2017 को छोड़कर) वे टीम की जान बने रहे। चाहे आखिरी ओवर्स में लंबे-लंबे छक्के जड़ना हो या डेथ ओवर्स में विकेट चटकाना, रसेल ने अकेले दम पर KKR को कई नामुमकिन मैच जिताए।

LPG Crisis: एलपीजी बुकिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिये अब इतने दिनों में मिलेगा नया सिलेंडर

दो बार बने 'चैंपियन': 2024 में दिखाया असली दम

रसेल KKR की दो खिताबी जीत (2014 और 2024) के गवाह रहे। IPL 2024 में तो उन्होंने कहर बरपा दिया था। उस सीजन में रसेल ने 185 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 222 रन बनाए और 19 विकेट भी झटके। एक ऑलराउंडर के तौर पर उनका प्रदर्शन टीम को तीसरी बार ट्रॉफी जिताने में सबसे अहम रहा।

"खिलाड़ियों को कुछ वापस देना है"

नई भूमिका को लेकर रसेल काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "कोच बनने से मेरी सोच नहीं बदली है। यह उन खिलाड़ियों को कुछ वापस देने जैसा है जिनके साथ मैं सालों तक खेला हूं। मुझे वापस आकर इन लड़कों की मदद करने में बहुत खुशी हो रही है।" अब रसेल की ट्रेनिंग से KKR के बल्लेबाज 'पावर हिटिंग' के नए गुर सीखेंगे।

गांव की खुदाई में सामने आई प्राचीन धरोहर, मिली भगवान गणेश और नागलिंग शिवलिंग मूर्तियां, जानिए उनका रहस्य

ग्लोबल 'नाइट' भी हैं रसेल

रसेल का जलवा सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहा। वे नाइट राइडर्स की अन्य टीमों जैसे 'अबू धाबी नाइट राइडर्स' (ILT20) और 'त्रिनबागो नाइट राइडर्स' (CPL) के भी स्टार रहे हैं। उन्होंने हर जगह अपनी फ्रेंचाइजी को टॉप पर पहुंचाने में जान झोंकी है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 25 March 2026, 1:59 PM IST