
विराट कोहली (image source: internet)
New Delhi: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 57वें मुकाबले में आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने होंगी। लेकिन इस मुकाबले से पहले सबसे ज्यादा चर्चा विराट कोहली के नाम दर्ज होने वाले बड़े रिकॉर्ड की हो रही है।
Virat Kohli जैसे ही मैदान पर उतरेंगे, वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक विराट, MS Dhoni और Rohit Sharma के नाम संयुक्त रूप से 278-278 मैच दर्ज हैं।
हालांकि आईपीएल 2026 में चोट के कारण धोनी एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए हैं। ऐसे में विराट आज 279वां मैच खेलकर इस खास सूची में अकेले टॉप पर पहुंच जाएंगे। रोहित शर्मा भी अगला मैच खेलते ही विराट की बराबरी कर सकते हैं।
IPL में बना ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड, जिसे फैंस कभी याद नहीं रखना चाहेंगे; आखिर ऐसा क्या हुआ?
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी विराट कोहली के नाम ही दर्ज है। उन्होंने अब तक 9040 रन बनाए हैं, जो इस लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा हैं।
इसके बाद रोहित शर्मा 7289 रन के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद हैं, जबकि शिखर धवन, डेविड वॉर्नर और केएल राहुल भी इस सूची में शामिल हैं। विराट का लगातार प्रदर्शन उन्हें टी20 क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल करता है।
आईपीएल 2026 में भी विराट का बल्ला अच्छा चला है। उन्होंने 11 मैचों में 377 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 34.27 और स्ट्राइक रेट 150.80 का रहा है। उन्होंने इस सीजन अब तक तीन अर्धशतक भी लगाए हैं। हालांकि पिछले दो मैचों में विराट खाता तक नहीं खोल सके थे, इसलिए आज फैंस को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है।
Royal Challengers Bengaluru इस सीजन शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम ने अब तक 11 मुकाबलों में 7 जीत दर्ज की हैं, जबकि 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। 14 अंकों के साथ आरसीबी फिलहाल पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर बनी हुई है।
दूसरी ओर Kolkata Knight Riders के खिलाफ मुकाबला हमेशा हाई-वोल्टेज माना जाता है। ऐसे में विराट कोहली के रिकॉर्ड और टीम की जीत की उम्मीदों ने इस मैच को और खास बना दिया है।
फैंस की नजरें अब सिर्फ इस बात पर टिकी हैं कि क्या विराट अपने ऐतिहासिक मैच को यादगार पारी में बदल पाएंगे। अगर ऐसा होता है तो यह मुकाबला आईपीएल 2026 के सबसे चर्चित मैचों में शामिल हो सकता है।
Location : New Delhi
Published : 13 May 2026, 6:12 PM IST
Topics : IPL 2026 KKR vs RCB MS Dhoni Rohit Sharma Virat Kohli