IPL 2026: KKR की लगातार हार, कप्तान अजिंक्य रहाणे बोले- नतीजे हमारे पक्ष में नहीं

IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की मुश्किलें बढ़ गई हैं। टीम 5 मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई। चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से हराया। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने गेंदबाजों का बचाव करते हुए टीम को सकारात्मक रहने की सलाह दी।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 15 April 2026, 9:45 AM IST

New Delhi: IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का खराब प्रदर्शन जारी है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली यह टीम लगातार पांच मैचों में जीत का खाता नहीं खोल पाई है। मंगलवार को खेले गए 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने KKR को 32 रनों से हराकर उनकी मुश्किलें और बढ़ा दीं। 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR की टीम 160 रन ही बना सकी।

लगातार हार से बढ़ी चिंता

इस सीजन में KKR की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है। टीम को अब तक एक भी जीत नसीब नहीं हुई है। पंजाब किंग्स के खिलाफ एक मैच रद्द होने के कारण टीम को केवल एक अंक मिला है। लगातार हार ने टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को भी कमजोर कर दिया है।

रहाणे ने गेंदबाजों का किया बचाव

हार के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने गेंदबाजों का बचाव किया। उन्होंने कहा कि चेपॉक की पिच पर 190 रन का स्कोर बहुत अच्छा था और गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। रहाणे ने कहा कि पावरप्ले में विपक्षी टीम को कम स्कोर पर रोकना महत्वपूर्ण था, लेकिन बल्लेबाजों की असफलता ने टीम को नुकसान पहुंचाया।

बल्लेबाजी में कमी बनी हार की वजह

रहाणे ने माना कि टीम को एक ऐसे बल्लेबाज की जरूरत थी जो अंत तक टिककर खेल सके। उन्होंने कहा कि यदि कोई खिलाड़ी आखिरी तक क्रीज पर रहता तो जीत की संभावना बनी रहती। उन्होंने यह भी कहा कि लगातार हार के बावजूद टीम को अपना आत्मविश्वास बनाए रखना होगा और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा।

IPL 2026: खराब फॉर्म से जूझ रहीं CSK-KKR में आज कौन मारेगा बाजी

टीम कॉम्बिनेशन पर भी चर्चा

कप्तान ने टीम संयोजन (कॉम्बिनेशन) पर भी बात की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ मैचों में अलग-अलग संयोजन आजमाए गए हैं और टीम सही दिशा में कोशिश कर रही है। हालांकि परिणाम अभी पक्ष में नहीं आ रहे हैं, लेकिन प्रयोग जारी रखना जरूरी है।

कार्तिक त्यागी की सराहना

इस मुकाबले में KKR के युवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट लिए और सबसे किफायती गेंदबाज रहे। वहीं वैभव अरोड़ा और कैमरून ग्रीन महंगे साबित हुए। अरोड़ा ने 4 ओवर में 55 रन लुटाए जबकि ग्रीन ने 2 ओवर में 30 रन दिए।

IPl 2026: वानखेड़े में RCB का तूफान, 240 चेज करते-करते MI हुई ढेर

रहाणे ने बताया भरोसेमंद गेंदबाज

अजिंक्य रहाणे ने कार्तिक त्यागी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और हर मैच के साथ सुधार दिखा रहे हैं। उनकी गति और नियंत्रण टीम के लिए सकारात्मक संकेत हैं।

Location :  New Delhi

Published :  15 April 2026, 9:45 AM IST