IPL 2026 CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने मैच किया अपने नाम, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया

आईपीएल 2026 का सातवां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच शनिवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया जिसमें पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से पटकनी दे दी। पढ़ें मैच की पूरी डिटेल...

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 3 April 2026 , 11:45 PM

New Delhi: आईपीएल 2026 का सातवां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच शनिवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया जिसमें पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से पटकनी दे दी।

इस मैच में सीएसके की नजरें पहली जीत दर्ज करने पर थी जबकि पंजाब लगातार दूसरा मुकाबला जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरी। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है।

चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 209 रन बनाए। उसने पंजाब को जीत के लिए 210 रनों का टारगेट दिया। जवाब में पंजाब की टीम ने 18.4 ओवर में पांच विकेट पर 210 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। चेन्नई के लिए युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे ने धाकड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 43 गेंद पर 73 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 5 छक्के निकले।

शिवम दुबे ने 27 गेंद पर नाबाद 45 रन बनाए. इस दौरान 5 चौके और एक छक्का लगाया. सरफराज खान ने 12 गेंद पर 32 रन ठोके। उन्होंने 6 चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 22 गेंद पर 28 रन बनाए। संजू सैमसन 7, कार्तिक शर्मा 1 और प्रशांत वीर ने नाबाद 6 रन ही बना सके। पंजाब के लिए विजयकुमार वैशाख ने 2 विकेट लिए युजवेंद चहल, मार्को यानसेन और जेवियर बार्टलेट को एक-एक सफलता मिली।

210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने दमदार शुरुआत की। प्रियांश आर्या 11 गेंद में 39 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए। प्रभसिमरन ने 34 गेंद में 43 और कूपर कॉनोली ने 22 गेंद में 36 रन का योगदान दिया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 29 गेंद में 50 रन की पारी खेली। नेहल 10 रन ही बना सके।

    The liveblog has ended.

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 03 Apr 2026 11:45 PM (IST)

      पंजाब की दमदार जीत

      पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हरा दिया। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 209 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम ने 18.4 ओवर में पांच विकेट पर 210 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

    • 03 Apr 2026 11:20 PM (IST)

      मैट हेनरी की धुनाई

      मैट हेनरी ने 18वें ओवर में एक विकेट तो लिया लेकिन उन्होंने 12 रन लुटा दिए। स्टोयनिस और शशांक ने चौका लगाया. अब 12 गेंदों में 12 रनों की जरूरत।

    • 03 Apr 2026 10:59 PM (IST)

      पंजाब को तीसरा झटका

      पंजाब को तीसरा झटका अंशुल कंबोज ने दिया। उन्होंने मैट हेनरी के हाथों कूपर कोनोली को आउट कराया। वह 36 रन बनाकर आउट हुए। अब श्रेयस का साथ देने नेहल वढेरा आए हैं।

    • 03 Apr 2026 10:25 PM (IST)

      पंजाब को लगा पहला झटका

      पंजाब को पहला झटका मैट हेनरी ने दिया। उन्होंने प्रियांश आर्या को अपना शिकार बनाया। वह 11 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब प्रभसिमरन सिंह का साथ देने कूपर कोनोली आए हैं।

    • 03 Apr 2026 09:50 PM (IST)

      चेन्नई ने पहले बैटिंग कर बनाए 209 रन

      चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन का मजबूत स्कोर बनाया। टीम की पारी में आयुष म्हात्रे ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 43 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 73 रन बनाए। वहीं शिवम दुबे ने 28 गेंदों में नाबाद 45 रन की पारी खेलकर टीम को मजबूती दी।

    • 03 Apr 2026 09:33 PM (IST)

      चेन्नई ने बनाए 209 रन, बल्लेबाजों का धमाका

      चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 209 रन का मजबूत स्कोर बनाया। आयुष म्हात्रे ने अपनी तूफानी पारी में 43 गेंदों में 5 छक्कों की मदद से 73 रन बनाए। शिवम दुबे ने 28 गेंदों में नाबाद 45 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि सरफराज खान ने 12 गेंदों में 32 रन की ताबड़तोड़ पारी से टीम को शानदार बढ़त दिलाई।

      पंजाब के लिए जेवियर बार्टलेट, मार्को यानसन और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट लिया, वहीं विजयकुमार वैशाक ने 2 विकेट चटकाए। चेन्नई की बल्लेबाजी ने इस मुकाबले को रोमांचक बना दिया।

    • 03 Apr 2026 09:17 PM (IST)

      18 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 182/5

      18 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट पर 182 रन बना लिए हैं। इस ओवर में पंजाब के लिए मार्को यानसन ने गेंदबाज़ी की, जिसमें टीम ने 14 रन हासिल किए। क्रीज पर अब शिवम दुबे 17 गेंदों में 22 रन और प्रशांत वीर 5 गेंदों में 5 रन बनाकर मौजूद हैं। टीम की कोशिश रहेगी कि ये दोनों बल्लेबाज मिलकर पारी को मजबूती दें और बड़े स्कोर की ओर बढ़ाएं।

    • 03 Apr 2026 09:16 PM (IST)

      सरफराज खान की पारी का अप्रत्याशित अंत

      17वें ओवर में विजयकुमार वैशाक की गेंदबाज़ी के दौरान सरफराज खान ने जोरदार शुरुआत की और लगातार तीन चौके लगाए। लेकिन इसके तुरंत बाद उन्होंने एक खराब शॉट खेला और नेहाल वढेरा के हाथों आसान कैच देकर पवेलियन लौट गए। सरफराज ने 12 गेंदों में 32 रन की तूफानी पारी खेली, लेकिन उनका विकेट आने से चेन्नई की बल्लेबाजी को बड़ा झटका लगा।

    • 03 Apr 2026 09:08 PM (IST)

      15 ओवर में चेन्नई का स्कोर 145/4

      15 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 विकेट पर 145 रन बना लिए हैं। इस पारी में आयुष म्हात्रे ने शानदार 73 रन की पारी खेली, जबकि कार्तिक शर्मा सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए।

    • 03 Apr 2026 08:51 PM (IST)

      चेन्नई ने गंवाया दूसरा विकेट, गायकवाड़ हुए आउट

      चेन्नई सुपर किंग्स को दूसरा झटका ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में लगा। उन्होंने 22 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट होकर टीम को निराश किया। उनके पवेलियन लौटने के बाद नंबर 4 पर शिवम दुबे क्रीज पर आए हैं।

    • 03 Apr 2026 08:46 PM (IST)

      चेन्नई का तीसरा झटका

      चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरा झटका 13वें ओवर में लगा, जब विजयकुमार वैशाक ने आयुष म्हात्रे को पवेलियन भेजा। आयुष ने अपनी तूफानी पारी में 43 गेंदों का सामना किया और 6 चौके व 5 छक्कों की मदद से 73 रन बनाए। टीम का तीसरा विकेट 123 रन पर गिरा।

    • 03 Apr 2026 08:28 PM (IST)

      चेन्नई ने 100 रन का आंकड़ा किया पार

      10 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने 1 विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं। टीम की रन गति शानदार बनी हुई है और बल्लेबाज़ पूरी तरह नियंत्रण में दिख रहे हैं। इस ओवर में युजवेंद्र चहल ने गेंदबाज़ी की, जिसमें 7 रन आए। क्रीज पर आयुष म्हात्रे 35 गेंदों में 62 रन बनाकर शानदार लय में हैं, जबकि रुतुराज गायकवाड़ 18 गेंदों में 24 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दे रहे हैं। दोनों के बीच मजबूत साझेदारी टीम को बड़े स्कोर की ओर ले जाती नजर आ रही है।

    • 03 Apr 2026 08:25 PM (IST)

      म्हात्रे का बल्ला उगल रहा आग

      आयुष म्हात्रे ने विस्फोटक अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए मार्को यानसन के एक ही ओवर में दो गगनचुंबी छक्के जड़ दिए। पहला छक्का दमदार पुल शॉट पर लगा, जबकि दूसरा लॉन्ग ऑन के ऊपर से दर्शकों के बीच जा गिरा। अपनी इस तूफानी पारी से वह तेजी से अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं और गेंदबाज़ों पर पूरी तरह हावी नजर आ रहे हैं।

    • 03 Apr 2026 08:18 PM (IST)

      29 गेंदों में आयुष का तूफानी अर्धशतक

      आयुष म्हात्रे शानदार लय में नजर आ रहे हैं और मैदान पर पूरी तरह छाए हुए हैं। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में अपना पचासा पूरा कर विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। इस दौरान उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर 60 से ज्यादा रनों की मजबूत साझेदारी भी कर ली है, जिससे टीम की स्थिति काफी मजबूत हो गई है।

    • 03 Apr 2026 08:06 PM (IST)

      चेन्नई को लगा पहला झटका, संजू सैमसन 7 गेंद में 7 रन बनाकर आउट

       

      चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर संजू सैमसन 7 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हो गए। पहले 3 ओवर में CSK ने पंजाब किंग्स के खिलाफ सिर्फ 24 रन बनाए। पंजाब की गेंदबाजी ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा, जिससे CSK की शुरुआत कमजोर...

    • 03 Apr 2026 08:06 PM (IST)

      पावर प्ले के बाद स्कोर अपडेट

       

      पावर प्ले के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का कुल स्कोर 57/1 रहा। संजू सैमसन के आउट होने के बाद आयुष म्हात्रे ने पारी संभाली और 19 गेंदों में 29 रन बनाए, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ ने 10 गेंदों में 14 रन बनाए। टीम ने पावर प्ले में थोड़ी स्थिरता संभाली...

    • 03 Apr 2026 07:15 PM (IST)

      चेन्नई को लगा पहला झटका, संजू सैमसन 7 रन बनाकर आउट

      चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर संजू सैमसन 7 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हो गए। पहले 3 ओवर में CSK ने पंजाब किंग्स के खिलाफ सिर्फ 24 रन बनाए। पंजाब की गेंदबाजी ने शुरुआत से ही दबाव बनाना शुरू कर दिया,  CSK की शुरुआत कमजोर...

Location :  New Delhi

Published :  3 April 2026, 7:09 PM IST