
अभिषेक शर्मा ने बनाया कीर्तिमान (इमेज सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक ने रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। अभिषेक ने विराट कोहली के साथ ही डेविड वॉर्नर तक की बराबरी कर ली है।
अभिषेक आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए हैं। अभिषेक से पहले डेविड वॉर्नर और हेनरिक क्लासेन ने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए दो-दो शतक लगाए हैं। इतना ही नहीं, अभिषेक ने आईपीएल इतिहास का पांचवां सर्वोच्च स्कोर भी बना लिया है।
अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट में 350 छक्के भी पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही आईपीएल में अभिषेक ने दूसरी बार एक पारी में 10 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में अभिषेक से आगे सिर्फ क्रिस गेल हैं, जिन्होंने चार बार एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा किया है। वहीं, टी20 क्रिकेट में अभिषेक ने पांचवीं बार एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने के साथ ही श्रेयस अय्यर (4) को पीछे छोड़ दिया है।
अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में यह नौवां शतक लगाया है। इस शतक के साथ ही अभिषेक ने विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वह भारत की ओर से टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली और अभिषेक ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में नौ शतक लगाए हैं। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 22 शतक लगाए हैं।
गिल के नाम है सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड
आईपीएल के हर सीजन में कोई न कोई बल्लेबाज अपनी पारी से ध्यान खींचता है। आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल का नाम है, जिन्होंने 2013 में पुणे के खिलाफ आरसीबी के लिए खेलते हुए नाबाद 175 रन बनाए थे।
दिल्ली में पीएम मोदी से मिले बिहार के सीएम सम्राट, शिष्टाचार या सियासी संकेत?
गेल ने एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया जिसे आज तक कोई नहीं तोड़ सका है। इसके बाद ब्रेंडन मैकुलम की नाबाद 158 रन की वह पारी आती है जिसने 2008 में आईपीएल के पहले ही मैच में तहलका मचा दिया था। हाल के वर्षों में अभिषेक शर्मा एक उभरते हुए सितारे के रूप में सामने आए हैं।
अभिषेक ने 2025 में 141 रन बनाए थे जो आईपीएल इतिहास का तीसरा सर्वोच्च स्कोर है। वहीं, चौथे स्थान पर क्विंटन डिकॉक हैं जिन्होंने 2022 में नाबाद 140 रन बनाए थे। अभिषेक के नाम अब पांचवां सर्वोच्च स्कोर बनाने का कीर्तिमान भी जुड़ गया है।
बुजुर्गों की जिंदगी की शाम हुई सुनहरी, मिला नया जीवनसाथी
गेल-फिंच को पीछे छोड़ा
टी20 क्रिकेट में अभिषेक शर्मा ने एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित कर लिया है जिसने दिग्गज बल्लेबाजों को भी पीछे छोड़ दिया है। सर्वाधिक बार टी20 की एक ही पारी में 130 से अधिक रन बनाने का कारनामा उन्होंने अब तक चार बार कर दिखाया है, जो उनसे ज्यादा बार कोई नहीं कर सका है।
इस मामले में उन्होंने टी20 के महानतम खिलाड़ियों, क्रिस गेल और आरोन फिंच को भी पछाड़ दिया है, जिन्होंने नाम तीन-तीन बार एक पारी में 130+ स्कोर बनाए हैं। इतना ही नहीं, अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में 350 छक्के भी पूरे कर लिए हैं।
Location : New Delhi
Published : 22 April 2026, 4:05 AM IST
Topics : Abhishek Sharma Cricket News IPL 2026 Records SRH Vs DC