
टीम इंडिया को दूसरी सफलता
New Delhi: ओमान में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने टीम को दूसरी सफलता दिला दी है। 12.5 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 51 रन पर 2 विकेट है।
काव्य पटेल ने फरीदुल्लाह एहसास को 13 रन के निजी स्कोर पर आउट कर पवेलियन भेज दिया। इससे पहले अफगानिस्तान का एक विकेट गिर चुका था। क्रीज पर सुभान जखैल 13 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि नोमान सालारजई बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
अफगानिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए अजेय रही है। उसने अभी तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है। वहीं, भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में सेमीफाइनल में दोनों टीमों के बीच मुकाबला अहम हो गया है।
भारतीय टीम के लिए आर्यवीर सहवाग टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने पिछले मुकाबले में 168 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। सहवाग इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने तीन मैचों में कुल 252 रन बनाए हैं। भारतीय टीम को उनसे एक बार फिर बड़े प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
Location : New Delhi
Published : 12 November 2026, 12:01 PM IST