
भारतीय बल्लेबाज (Img: X)
Lucknow: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्डों की झड़ी लगा दी। कप्तान शुभमन गिल और ई. किशन के शानदार शतकों की बदौलत भारत ने 49.5 ओवर में 402 रन बनाए और अफगानिस्तान के सामने 403 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।
इस मुकाबले में 400 रन का आंकड़ा पार करते ही भारत ने वनडे क्रिकेट में आठवीं बार 400 से अधिक रन बनाने का कारनामा किया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। वनडे क्रिकेट में अब भारत और दक्षिण अफ्रीका ने सबसे ज्यादा आठ-आठ बार 400+ स्कोर बनाए हैं। इंग्लैंड सात बार यह उपलब्धि हासिल कर चुका है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने तीन बार 400 से अधिक रन बनाए हैं।
भारत की पारी में कप्तान शुभमन गिल और ई. किशन ने अफगानिस्तान के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 224 रनों की शानदार साझेदारी की। गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 154 रन बनाए, जबकि ईई. किशन ने 125 रनों की बेहतरीन पारी खेली। दोनों की आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर भारत एक समय 450 रन के करीब पहुंचता दिखाई दे रहा था।
भारतीय टीम का स्कोर एक समय चार विकेट पर 360 रन था। ऐसा लग रहा था कि टीम आसानी से 450 रन का आंकड़ा छू लेगी, लेकिन गिल और किशन के आउट होने के बाद अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने वापसी की। भारत ने अपने आखिरी छह विकेट सिर्फ 42 रन के भीतर गंवा दिए और पूरी टीम 49.5 ओवर में ऑलआउट हो गई। वनडे इतिहास में यह पहला मौका माना जा रहा है जब किसी टीम ने 400 से अधिक रन बनाने के बावजूद अपने सभी विकेट गंवा दिए।
अफगानिस्तान की ओर से नांगेयालिया खरोटी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार विकेट हासिल किए। स्टार स्पिनर राशिद खान ने तीन विकेट लिए, जबकि ए.एम. गजनफर और मोहम्मद सलीम सैफी को एक-एक सफलता मिली।
402 रन का यह स्कोर वनडे क्रिकेट में अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले किसी भी वनडे मैच में भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ इतना बड़ा स्कोर नहीं बनाया था। भारतीय बल्लेबाजों के इस दमदार प्रदर्शन ने एक बार फिर टीम की मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप का परिचय दिया और वनडे क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड भी दर्ज कर दिया।
Location : Lucknow
Published : 17 June 2026, 8:06 PM IST