T20 World Cup: क्रिकेट क्लासिक से पहले Ad मार्केट गर्म, जानें 10 सेकेंड के स्लॉट का रेट

भारत-पाक टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले से पहले विज्ञापन दरों में बड़ा उछाल। 10 सेकेंड का टीवी एड 40 लाख रुपये तक पहुंचा, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी भारी मांग। जानें व्यूअरशिप और ब्रांड निवेश से जुड़ी पूरी रिपोर्ट।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 14 February 2026, 9:49 AM IST

New Delhi: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला हर मुकाबला सिर्फ खेल नहीं, एक बड़ा इवेंट बन जाता है। टी20 वर्ल्ड कप में कोलंबो में होने जा रहे हाई-वोल्टेज मैच से पहले ही टीवी और डिजिटल व्यूअरशिप को लेकर जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। विज्ञापन कंपनियां और बड़े ब्रांड्स इस मुकाबले को भुनाने के लिए एड स्लॉट पहले से बुक कर रहे हैं। ऐसे मैच आमतौर पर रिकॉर्ड दर्शक जुटाते हैं, जिससे प्रसारणकर्ताओं की कमाई कई गुना बढ़ जाती है। इस बार भी भारत-पाक मुकाबले को लेकर बाजार में खासा जोश है और विज्ञापन दरों में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन रेट में 25% तक बढ़ोतरी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मैच के दौरान 10 सेकेंड के टीवी विज्ञापन स्लॉट की कीमत 30 से 40 लाख रुपये तक पहुंच गई है। आमतौर पर टी20 वर्ल्ड कप मैचों में यही स्लॉट 20 से 25 लाख रुपये के बीच मिलता है। यानी आखिरी समय में करीब 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। खेल विशेषज्ञों का कहना है कि भारत-पाक मुकाबले के दौरान हर सेकेंड की कीमत बढ़ जाती है। ब्रांड्स यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उनका विज्ञापन मैच के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले पलों में प्रसारित हो।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी भारी मांग

सिर्फ टीवी ही नहीं, डिजिटल स्ट्रीमिंग पर भी विज्ञापन दरों में तेजी आई है। JioStar जैसे डिजिटल प्रसारणकर्ता पर 10 सेकेंड का एड स्लॉट 15 से 20 लाख रुपये तक पहुंच चुका है। बढ़ती ऑनलाइन व्यूअरशिप को देखते हुए कंपनियां डिजिटल स्पेस पर भी आक्रामक निवेश कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरे टूर्नामेंट से प्रसारणकर्ता को करीब 2000 करोड़ रुपये तक की संभावित कमाई हो सकती है, जिसमें भारत-पाक मैच की अहम भूमिका मानी जा रही है।

भारत में सुरक्षित नहीं बांग्लादेश के खिलाड़ी? टी20 वर्ल्ड कप से पहले BCB करेगा ICC से ये बड़ी डिमांड

किन सेक्टर्स की सबसे ज्यादा दिलचस्पी?

ऑटोमोबाइल, एफएमसीजी, फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनियां इस मैच के दौरान बड़े पैमाने पर विज्ञापन देने की तैयारी में हैं। कई ब्रांड्स इसे अपने नए प्रोडक्ट लॉन्च या ब्रांड कैंपेन के लिए सबसे प्रभावी मंच मानते हैं।

मार्केटिंग विशेषज्ञों का मानना है कि भारत-पाक मैच की व्यूअरशिप इतनी व्यापक होती है कि ब्रांड्स इस मौके को गंवाने का जोखिम नहीं उठाते। कीमत ज्यादा होने के बावजूद कंपनियां एड स्लॉट सुरक्षित करने में जुटी हैं।

कुछ तो शर्म करो! टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाक का बड़ा ड्रामा, ICC से समझौते को लेकर सुना अजीब ऐसी कहानियां

खेल से आगे बढ़कर कारोबारी इवेंट

भारत-पाक टी20 मुकाबला अब सिर्फ क्रिकेट का मैच नहीं रहा। यह खेल, मनोरंजन और कारोबार का संगम बन चुका है। दर्शकों की भावनात्मक जुड़ाव और रोमांच इसे सबसे ज्यादा देखे जाने वाले मुकाबलों में शामिल करता है। कुल मिलाकर, कोलंबो में होने वाला यह मुकाबला मैदान के अंदर जितना अहम होगा, उतना ही बड़ा इवेंट विज्ञापन और ब्रांडिंग की दुनिया में भी साबित होगा।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 14 February 2026, 9:49 AM IST