India Hockey Team: वेल्स को हराकर भारत ने किया विश्व कप का शानदार आगाज, हरमनप्रीत बोले- पदक पक्का करने का भरोसा

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने विश्व कप के शुरुआती मुकाबले में वेल्स को 3-1 से हराकर शानदार शुरुआत की। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि तीन अंक बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने टीम की गलतियों से सीखने पर जोर दिया और भारत के पदक जीतने को लेकर भरोसा जताया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 16 August 2026, 9:07 AM IST

New Delhi: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने विश्व कप अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। शुरुआती मुकाबले में भारत ने वेल्स को 3-1 से हराकर पूरे तीन अंक अपने नाम किए। इस जीत से कप्तान हरमनप्रीत सिंह भी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में अच्छे अंतर से जीत दर्ज करना टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण था।

हरमनप्रीत ने जीत पर जताई खुशी

मैच के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने टीम के प्रदर्शन पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि टीम का लक्ष्य लगातार मौके बनाना और मैच दर मैच गोल करना है। कप्तान के मुताबिक, इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि गोल कौन कर रहा है या मैन ऑफ द मैच कौन बनता है, सबसे महत्वपूर्ण टीम के लिए गोल करना और जीत हासिल करना है।

हरमनप्रीत ने कहा कि विश्व कप की शुरुआत जीत के साथ करना सकारात्मक रहा। वेल्स के खिलाफ 3-1 की जीत और तीन अंक टीम के लिए अच्छा परिणाम हैं।

आखिरी मिनट में वेल्स ने बिगाड़ी क्लीन शीट

भारत मुकाबले में मजबूत स्थिति में था, लेकिन मैच के अंतिम मिनटों में वेल्स ने गोल कर भारतीय टीम को क्लीन शीट हासिल करने से रोक दिया। इस पर हरमनप्रीत ने कहा कि टीम अपनी गलतियों से सीखने की कोशिश करेगी।

उन्होंने माना कि वेल्स ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। कप्तान के मुताबिक यह टूर्नामेंट का सिर्फ पहला मैच था और आने वाले मुकाबलों में टीम अपनी गलतियों को दोहराने से बचने पर ध्यान देगी।

UP Weather 16 August: यूपी में अगले 4 दिन मौसम बिगाड़ेगा खेल, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पेनल्टी कॉर्नर से आए भारत के तीनों गोल

वेल्स के खिलाफ भारत ने अपने तीनों गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए किए। हालांकि कोच क्रेग फुल्टन लगातार फील्ड गोल पर जोर देते रहे हैं। इस सवाल पर हरमनप्रीत ने कहा कि भारतीय फॉरवर्ड लाइन ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम को कई पेनल्टी कॉर्नर हासिल करने में मदद की।

कप्तान ने साफ किया कि टीम के लिए गोल महत्वपूर्ण हैं, चाहे वह फील्ड गोल के जरिए आए या पेनल्टी कॉर्नर से। उनका फोकस टीम की जीत पर है।

एटा में देशभक्ति के जोश में उठाया खतरनाक कदम, वजह जानकर हर कोई हैरान

पदक को लेकर आश्वस्त हैं हरमनप्रीत

विश्व कप से पहले टीम के प्रदर्शन में आए उतार-चढ़ाव पर हरमनप्रीत ने कहा कि खेल में ऐसा होता रहता है। फिलहाल भारतीय टीम का पूरा ध्यान विश्व कप पर है और खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में हैं।

उन्होंने कहा कि टीम अच्छी तरह तैयार है और पोडियम पर जगह बनाने को लेकर आश्वस्त है। ऐसे में वेल्स के खिलाफ जीत ने भारत के अभियान को मजबूत शुरुआत दी है और अब टीम की नजर आगामी मुकाबलों में भी जीत का सिलसिला जारी रखने पर होगी।

Location :  New Delhi

Published :  16 August 2026, 9:07 AM IST