एक बार फिर भारत-पाकिस्तान में होगी भिड़ंत, जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में दिखेगा टशन
भारत जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 की मेजबानी कर रहा है, और इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम भी हिस्सा लेने भारत आएगी। हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने पुष्टि की कि पाकिस्तानी टीम जूनियर वर्ल्ड कप खेलने को तैयार है।