IND vs WI: दोनों देशों के बीच करो या मरो का मुकाबला आज, मैच होगा रोमांचक

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप का रोमांचक मुकाबला रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। यहां से जीत दर्ज करने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में जाएगी। इस मुकाबले को लेकर प्रशंसकों के बीच उत्साह का माहौल है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 1 March 2026, 6:59 PM IST

Kolkata: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप का सुपर-8 का अहम मुकाबला रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। दोनों टीमों के लिए यह मैच करो या मरो की स्थिति का है, जो भी टीम जीतेगी वह ग्रुप-1 से सेमीफाइनल में प्रवेश कर लेगी।

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर  पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि ये एक शानदार मैदान है जहाँ पर वे काफी रन बनाते हैं लेकिन बाद में ड्यू भी आती है| तो इन्हीं सभी चीजों को देखते हुए हमने चेज़ करने का सोचा है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है|

वेस्ट इंडीज़ टीम के कप्तान शाइ होप ने बताया कि हम भी पहले गेंदबाज़ी करना चाहते थे लेकिन अब हमें बल्ले से बेहतर करना होगा| आगे शाइ होप ने कहा कि हमारे सभी खिलाड़ी अभी तक इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए आए हैं और आज इस करो या मरो वाले मैच में भी अच्छा करने को तैयार हैं| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमने अपनी टीम में एक बदलाव किया है|

भारत के बल्लेबाज सही समय पर लय में लौट आए हैं और अब गेंदबाजों की बारी है। जिम्बाब्वे के खिलाफ बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अच्छी गेंदबाजी की। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने भी शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती अपने पुराने फॉर्म में नहीं नजर आ रहे हैं।

Iran-Israel War: महायुद्ध के बीच पीएम मोदी ने बुलाई कैबिनेट कमेटी की बैठक, जानिए बड़ा अपडेट

भारत (प्लेइंग इलेवन) - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह|

Iran Israel War: महायुद्ध के बीच इज़राइल का एक और बड़ा दावा, जानिये इस बार क्या बोला…

वेस्ट इंडीज (प्लेइंग इलेवन) - रॉस्टन चेज, शाइ होप (कप्तान और विकेट कीपर), शिमरन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ, अकील हुसैन|

बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज दोनों टीमों के लिए आज का मुकाबला करो या मरो वाला है। यहां से जीत दर्ज करने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में जाएगी। प्वाइंट्स टेबल में अच्छे नेट रन रेट के साथ वेस्टइंडीज की टीम भारत से एक पायदान ऊपर है जबकि सुपर 8 के ग्रुप एक से दक्षिण अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल के लिए पहले ही क्वालीफाई कर लिया है। ग्रुप दो से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंची हैं।

 

Location : 
  • Kolkata

Published : 
  • 1 March 2026, 6:59 PM IST