
देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा लगातार दूसरा टेस्ट शतक (Img: Pinterest)
New Delhi: पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में 5 विकेट पर 300 रन का मजबूत स्कोर खड़ा कर लिया। भारत का आज अंतिम विकेट रवींद्र जडेजा के रूप में गिरा। जडेजा ने 83 गेंदों का सामना करके 43 रन की पारी खेली और 4 चौके लगाए। स्टंप्स के समय तक ध्रुव जुरेल 7 और सारांश जैन 4 रन बनाकर नाबाद थे।
पडिक्कल लगातार अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। गॉल टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने 44 रन बनाए थे और अब कोलंबो में पहली पारी में शतक जड़कर उन्होंने नंबर-3 के लिए अपना दावा और मजबूत कर दिया है। उनके लगातार शानदार प्रदर्शन से साई सुदर्शन की टीम में वापसी की राह भी मुश्किल होती नजर आ रही है।
IND vs SL Test Series: टीम इंडिया को तगड़ा झटका चोट के कारण श्रीलंका दौरे से बाहर हुए साई सुदर्शन
भारत को 186 रन के स्कोर पर तीसरा झटका लगा, जब कप्तान शुभमन गिल 108 गेंदों में छह चौकों की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए। गिल ने पडिक्कल के साथ तीसरे विकेट के लिए 209 गेंदों में 120 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। गिल के आउट होने के बाद ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आए। हालांकि वह ज्यादा देर मैदान पर नहीं टिक सके।
भारत की पारी के 58वें ओवर में लाहिरू कुमारा की शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद को ऋषभ पंत ने पुल करने का प्रयास किया, लेकिन गेंद उनकी कलाई पर जा लगी। पंत दर्द में नजर आए और भारतीय टीम के फिजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे।
फिजियो ने उनकी कलाई पर आइसिंग की और टेप भी लगाया। इसके बाद पंत ने मैदान से बाहर जाने का फैसला किया और तीन रन के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गए। उनकी जगह रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी करने उतरे।
पंत के बाहर जाने के बाद रवींद्र जडेजा ने पडिक्कल का साथ दिया। दोनों के बीच 50 से अधिक रनों की साझेदारी हुई और भारत का स्कोर लगातार मजबूत होता गया।
हालांकि, शानदार शतक लगाने के बाद पडिक्कल 117 रन पर बोल्ड हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 193 गेंदों का सामना किया और 12 चौके लगाए।
भारत की ओर से केएल राहुल 18 रन और यशस्वी जायसवाल 45 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल ने अर्धशतक लगाया, जबकि पडिक्कल ने शतकीय पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो ने दो विकेट और लाहिरू कुमारा ने एक विकेट लिया है।
लगातार दो टेस्ट मैचों में बड़ी पारियां खेलने के बाद पडिक्कल ने भारतीय टेस्ट टीम में नंबर-3 की जगह के लिए अपना दावा काफी मजबूत कर लिया है। उनके मौजूदा फॉर्म को देखते हुए आने वाले मुकाबलों में टीम चयन को लेकर भी चर्चा तेज हो सकती है।
Location : New Delhi
Published : 23 August 2026, 5:41 PM IST