FIFA World Cup 2026: सिर्फ ट्रॉफी नहीं… इस बार विश्व विजेताओं को मिलेगा ऐसा तोहफा, जो पहले कभी नहीं मिला

फीफा विश्व कप 2026 में पहली बार विजेता टीम को ट्रॉफी और गोल्ड मेडल के साथ विशेष चैंपियनशिप रिंग भी दी जाएगी। अमेरिकी खेल परंपरा से प्रेरित इस पहल के तहत कुल 2,026 अंगूठियां बनाई जाएंगी। खिलाड़ियों को उनकी उंगली के नाप के अनुसार कस्टमाइज्ड रिंग बाद में सौंपी जाएगी।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 17 July 2026, 2:48 PM IST

New Delhi: फीफा विश्व कप 2026 इतिहास रचने जा रहा है। इस बार विजेता टीम को सिर्फ प्रतिष्ठित ट्रॉफी और गोल्ड मेडल ही नहीं, बल्कि पहली बार विशेष रूप से तैयार की गई चैंपियनशिप रिंग (Championship Ring) भी दी जाएगी। फीफा के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब किसी टूर्नामेंट के विजेताओं को इस तरह का अनोखा सम्मान मिलेगा। इस फैसले को अमेरिकी खेल संस्कृति से प्रेरित एक नई परंपरा माना जा रहा है।

फाइनल के बाद होगी नई परंपरा की शुरुआत

फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल स्पेन और अर्जेंटीना के बीच न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला रविवार देर रात 12:30 बजे शुरू होगा। विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल के साथ इस ऐतिहासिक चैंपियनशिप रिंग से भी सम्मानित किया जाएगा।

कुल 2,026 खास अंगूठियां होंगी तैयार

फीफा ने टूर्नामेंट की यादगार बनाने के लिए कुल 2,026 चैंपियनशिप रिंग्स तैयार कराने का फैसला किया है। इनमें से 30 अंगूठियां विजेता टीम के खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए सुरक्षित रखी जाएंगी, जबकि 1,996 रिंग्स दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों के लिए आधिकारिक लाइसेंस प्राप्त कलेक्टिबल के रूप में उपलब्ध होंगी।

हर रिंग होगी अलग और खास

इन अंगूठियों को बेहद आकर्षक और प्रीमियम डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। एक तरफ फीफा विश्व कप की प्रतिष्ठित ट्रॉफी उकेरी जाएगी, जबकि दूसरी ओर विजेता टीम की पहचान दर्शाने वाला कस्टम डिजाइन होगा। हर रिंग पर एक यूनिक सीरियल नंबर अंकित रहेगा और खिलाड़ियों की उंगलियों के नाप के अनुसार इसे विशेष रूप से तैयार किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक रिंग के साथ ऑथेंटिसिटी सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

फाइनल के तुरंत बाद नहीं मिलेगी असली रिंग

हालांकि फाइनल के तुरंत बाद खिलाड़ियों को उनकी कस्टमाइज्ड रिंग नहीं मिलेगी। जश्न के दौरान विजेता टीम के कप्तान और मुख्य कोच को प्रतीकात्मक (अस्थायी) रिंग पहनाई जाएगी। इसके बाद खिलाड़ियों की उंगलियों का माप लेकर उनकी व्यक्तिगत चैंपियनशिप रिंग तैयार की जाएगी और आधिकारिक समारोह में उन्हें सौंपी जाएगी।

बिहार में सरकारी नाक के नीचे बह गया 131 करोड़ का पीला सोना; अफसर रहे अनजान, पर सैटेलाइट की एक तस्वीर ने खोल दी माफिया की पोल!

फीफा के इतिहास में नया अध्याय

चैंपियनशिप रिंग की शुरुआत फीफा विश्व कप को और यादगार बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे खिलाड़ियों के पास विश्व कप जीत की ऐसी व्यक्तिगत निशानी होगी, जो जीवनभर उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि की याद दिलाती रहेगी।

Location :  New Delhi

Published :  17 July 2026, 2:40 PM IST