
पाकिस्तान ने लिया यू टर्न
New Delhi: आखिरकार पाकिस्तान के तेवर ढीले पड़ गए। लंबे असमंजस के बाद पाकिस्तान ने आखिरकार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ खेलने पर हामी भर दी है। तय कार्यक्रम के मुताबिक यह हाई-वोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा। यह फैसला लाहौर में हुई अहम बैठक के बाद सामने आया, जहां पाकिस्तान और बांग्लादेश ने आईसीसी के सामने अपनी-अपनी मांगें रखीं। इनमें से कुछ बिंदुओं पर सहमति बन गई, जिसके बाद तस्वीर साफ हुई।
रविवार को लाहौर में हुई इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC), पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की त्रिपक्षीय बैठक के बाद इस मुद्दे पर सहमति बन गई है हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।
हाइब्रिड मॉडल पर होगा महामुकाबला
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हाइब्रिड मॉडल के तहत न्यूट्रल वेन्यू श्रीलंका में खेला जाएगा। इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान दोनों बोर्ड्स के बीच इसी मॉडल पर सहमति बनी थी। तभी से दोनों टीमों के बीच मुकाबले तटस्थ मैदानों पर कराए जा रहे हैं और 2026 में भी यही फार्मूला लागू रहेगा।
द्विपक्षीय सीरीज पर फिर लगा ब्रेक
भारत-पाकिस्तान के बीच 2012 के बाद से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है। पाकिस्तान ने इसे दोबारा शुरू करने की मांग उठाई, लेकिन आईसीसी ने साफ कर दिया कि दो देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज कराना उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। यानी फिलहाल इस मोर्चे पर कोई बदलाव नहीं।
आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, पीसीबी चीफ नकवी
भारत-पाकिस्तान मुकाबला क्रिकेट जगत का सबसे बड़ा और कमाई वाला मैच माना जाता है। ऐसे में इसके रद्द होने से आईसीसी, ब्रॉडकास्टर्स और सभी सदस्य बोर्डों को भारी नुकसान होता।अब मैच तय समय पर होने से टूर्नामेंट और क्रिकेट इकोसिस्टम को बड़ी राहत मिली है।
NASA के जूनो मिशन से बदला बृहस्पति का आकार, नयी रिसर्च ने पुरानी जानकारी को किया गलत साबित
प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ को PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने आईसीसी, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और अन्य सदस्य देशों के साथ हुई उच्चस्तरीय बातचीत की जानकारी दी। इसके बाद सरकार ने सभी पहलुओं पर विचार करते हुए पाकिस्तान टीम को मैदान में उतरने का निर्देश दिया।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को कहा कि भारत में अपने टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलने से इनकार करने पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) पर किसी भी तरह का जुर्माना नहीं लगाया जाएगा।विश्व क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने कहा कि यह फैसला बीसीबी के साथ-साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से बातचीत के बाद लिया गया है।
Location : New Delhi
Published : 10 February 2026, 12:06 AM IST