आरती करते दिखे हार्दिक पांड्या; नन्हे अगस्त्य की प्रार्थना ने जीता फैंस का दिल, देखें दिवाली की झलकियां

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा और बेटे अगस्त के साथ पारंपरिक अंदाज में दिवाली मनाई। उन्होंने घर के मंदिर में पूजा-अर्चना की, आरती उतारी और भजन गाए। हार्दिक ने इस भक्तिमय पारिवारिक जश्न का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 8 November 2026, 1:21 PM IST

New Delhi: पूरे देश में दिवाली का त्योहार बहुत उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। आम लोगों से लेकर फिल्म स्टार्स और क्रिकेटर्स तक सभी अपने परिवारों के साथ इस त्योहार का आनंद ले रहे हैं। भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने भी अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा और बेटे अगस्त्य के साथ पारंपरिक तरीके से दिवाली मनाई। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ इस खास जश्न की झलकियां साझा कीं।

गर्लफ्रेंड और बेटे के साथ पूजा-अर्चना

छोटी दिवाली के मौके पर हार्दिक पांड्या ने अपने परिवार के साथ घर के पूजा स्थल पर विधिवत पूजा की। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में हार्दिक पूजा की थाली पकड़े आरती करते हुए दिखाई दे रहे हैं और उन्हें भजन गाते हुए भी सुना जा सकता है। उनके साथ माहिका शर्मा भी मौजूद थीं। जिन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा में हिस्सा लिया।

ये भी पढ़े: IPL 2027 से पहले क्रिकेट गलियारे में सबसे बड़ा बदलाव, हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में शामिल

माहिका शर्मा और बेटे अगस्त्य संग हार्दिक ने की पूजा (Img: Pinterest)

हाथ जोड़कर प्रार्थना करते दिखे अगस्त्य

दिवाली के जश्न के दौरान हार्दिक पांड्या के बेटे अगस्त्य ने भी सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। वीडियो में नन्हा अगस्त्य हाथ जोड़कर प्रार्थना की मुद्रा में खड़ा दिखाई दे रहा है। वहीं, पारंपरिक कपड़ों में सजीं माहिका शर्मा भी पूजा-पाठ में शामिल होती नजर आ रही हैं। पूरा परिवार पूरी तरह से भक्ति में डूबा हुआ लग रहा था।

ये भी पढ़े: हार्दिक पांड्या किस नई टीम के मेम्बेर होंगे? Kkr-Csk के बाद अब पंजाब से जुड़ा नाम

सोशल मीडिया पर जश्न की झलकियां साझा कीं

हार्दिक पांड्या ने दिवाली के इन खास पारिवारिक पलों के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। उनकी पोस्ट में घर पर हुई पूजा और परिवार के दिवाली जश्न की झलक देखने को मिली। फैंस भी क्रिकेटर के इस पारंपरिक दिवाली सेलिब्रेशन की काफी तारीफ कर रहे हैं।

Location :  New Delhi

Published :  8 November 2026, 1:21 PM IST