
दिल्ली की जीत (Img : Google)
New Delhi : IPL 2026 के आखिरी लीग मुकाबले में ईडन गार्डन्स में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 203 रन ठोक दिए। जवाब में कोलकाता की टीम 18.4 ओवर में 163 रन पर ढेर हो गई। खास बात यह रही कि दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी थीं, लेकिन मैच में पूरी तरह क्रिकेट का असली रोमांच देखने को मिला।
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 60 रन जड़े। उनकी पारी में 5 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। जिसने शुरुआत से ही रनगति को तेज कर दिया। कप्तान अक्षर पटेल ने भी जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 39 रन बनाए। अंत में डेविड मिलर ने 28 रन और आशुतोष शर्मा ने नाबाद 18 रन जोड़कर टीम को 200 के पार पहुंचा दिया।
204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत ठीक रही लेकिन बीच के ओवरों में विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए, वहीं मनीष पांडे ने 25 और रोवमन पॉवेल ने 29 रन की कोशिश की, लेकिन टीम को जीत की ओर नहीं ले जा सके। लगातार गिरते विकेटों ने कोलकाता की वापसी की उम्मीदों को खत्म कर दिया और टीम 18.4 ओवर में 163 रन पर ऑलआउट हो गई।
दिल्ली कैपिटल्स की जीत में गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई। लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट अपने नाम किए। वहीं मिचेल स्टार्क को 2 विकेट मिले। अक्षर पटेल ने भी एक विकेट लेकर दबाव बनाए रखा, जबकि रोवमन पॉवेल रन आउट हुए।
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी और सौरभ दुबे शामिल रहे। इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर फिन एलन उतरे।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन में अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, साहिल परख, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, आकिब नबी, मिचेल स्टार्क और लुंगी एनगिडी शामिल रहे। इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर समीर रिजवी को मौका मिला।
Location : New Delhi
Published : 25 May 2026, 12:09 AM IST
Topics : 2026 IPL Cricket Live Latest News Match IPL today news