हिंदी
IPL 2026 में आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें जीत के साथ आ रही हैं, जिससे मुकाबला और रोमांचक होने वाला है। स्टार खिलाड़ियों से सजी दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। लगातार अपडेट के लिए पढे़ं…
DC vs MI मैच
14वें ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने एक रन लेकर मुंबई इंडियंस का स्कोर 100 तक पहुंचा दिया। 14 ओवर के बाद टीम का स्कोर 100/4 है। सूर्यकुमार यादव 29 गेंदों पर 37 रन और नमन धीर 9 गेंदों पर 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
मुंबई इंडियंस के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं, रोहित शर्मा के आउट होने के बाद शेरफेन रदरफोर्ड क्रीज पर आए, लेकिन वह 7 गेंदों में सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लगातार विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई और मुंबई का स्कोर 85 रन पर 4 विकेट है।
मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, क्पतान अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए रोहित शर्मा को पवेलियन भेज दिया। रोहित ने 26 गेंदों में 35 रन की अहम पारी खेली, लेकिन उनके आउट होते ही टीम दबाव में आ गई। इस विकेट के साथ दस ओवके के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 73 रन पर 3 विकेट।
तिलक वर्मा के रूप में मुंबई का गिरा दूसरा विकेट, तीन ओवर के बाद टीम का स्कोर 22/2
मुंबई इंडियंस को लगा पहला झटका, रयान रिकेल्टन 11 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट, टीम का स्कोर 18/1
आज DC vs MI के मैच में हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव कप्तानी संभालेंगे।
New Delhi: IPL 2026 में आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा, जो कुछ ही समय बाद दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुरू होने वाला है। दोनों टीमें अपने पहले मैच में जीत दर्ज कर आत्मविश्वास से भरी हुई हैं।
दिल्ली की नजर घरेलू मैदान पर जीत की लय बरकरार रखने पर होगी, जबकि मुंबई इंडियंस अपनी मजबूत बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर दबदबा बनाए रखना चाहेगी। रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदल सकते हैं, वहीं दिल्ली के पास केएल राहुल और अक्षर पटेल जैसे अनुभवी नाम हैं।