CSK vs PBKS Free Live Streaming: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच आज रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। CSK अपनी पहली जीत की तलाश में है, जबकि PBKS जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। जानिए इस हाई-वोल्टेज मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, मैच टाइम, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11 की पूरी जानकारी।

प्रतीकात्मक
New Delhi: IPL 2026 के रोमांचक मुकाबलों के बीच आज Chennai Super Kings (CSK) और Punjab Kings (PBKS) के बीच हाई-वोल्टेज मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। जहां एक ओर CSK अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेगी, वहीं पंजाब किंग्स अपने विजयी अभियान को जारी रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच यह मुकाबला आज 3 अप्रैल को खेला जाएगा। मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी, जबकि टॉस 7:00 बजे किया जाएगा। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जो इस सीजन में CSK का पहला होम ग्राउंड मैच होगा।
क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का मजा अपने मोबाइल और टीवी पर आसानी से उठा सकते हैं। मोबाइल यूजर्स Jio Hotstar ऐप के जरिए इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। वहीं, टीवी पर यह मुकाबला Star Sports Network पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।
चेन्नई की चेपॉक पिच को पारंपरिक रूप से स्पिन फ्रेंडली माना जाता है, लेकिन अब इसमें बदलाव देखने को मिला है। यहां बल्लेबाज भी खुलकर रन बनाते नजर आते हैं। हाल ही में इसी मैदान पर भारत ने टी20 विश्व कप 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 254 रन बनाए थे। ऐसे में यह मुकाबला हाई स्कोरिंग हो सकता है, जहां स्पिनर्स और बल्लेबाज दोनों की भूमिका अहम होगी।
चेन्नई सुपर किंग्स को अपने पहले मैच में Rajasthan Royals(RR) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जहां टीम 127 रन पर ऑलआउट हो गई थी। वहीं, पंजाब किंग्स ने अपने पहले मुकाबले में Gujarat Titans(GT) को हराकर शानदार शुरुआत की थी। कूपर कॉनोली ने नाबाद 72 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी।
हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 32 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दोनों ने 16-16 मैच जीते हैं। ऐसे में यह मुकाबला बेहद कांटे का होने वाला है और जो टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी, वही जीत दर्ज करेगी।
KKR vs SRH IPL 2026 Live Updates: आईपीएल में हैदराबाद की पहली जीत, 65 रनों से जीता मुकाबला
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कम्बोज, खलील अहमद
इम्पैक्ट प्लेयर: सरफराज खान / राहुल चाहर
पंजाब किंग्स (PBKS)
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चाहल
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रियांशु आर्य