
सेमीफाइनल में पहुंचा भारत (Img: Google)
New Delhi: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने अंतिम और सबसे रोमांचक दौर में प्रवेश कर चुका है। वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 विकेट की मजबूत जीत दर्ज कर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। इस जीत के साथ ही टूर्नामेंट की चारों सेमीफाइनलिस्ट टीमों का चित्र साफ हो गया है और अब क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले महामुकाबले पर टिक गई हैं।
भारतीय टीम का सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में भारत का सामना मजबूत इंग्लैंड टीम से होगा। दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में हैं, ऐसे में यह मुकाबला रोमांच से भरपूर रहने की उम्मीद है।
T20 वर्ल्ड कप 2026: सेमीफाइनल में भारत-अंग्रेजी भिड़ंत लगभग तय, जानें पूरा समीकरण
ग्रुप स्टेज में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने अमेरिका के खिलाफ जीत से अभियान की शुरुआत की और फिर नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराकर सुपर-8 में जगह बनाई। हालांकि सुपर-8 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों की हार ने टीम को झटका दिया, लेकिन इसके बाद भारत ने जिम्बाब्वे को हराया और वेस्टइंडीज पर जीत के साथ दमदार वापसी करते हुए सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया।
दूसरी ओर इंग्लैंड ने भी सुपर-8 में बेहतरीन खेल दिखाया। श्रीलंका और पाकिस्तान को हराने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली जीत ने उनके आत्मविश्वास को और मजबूत किया। इंग्लैंड की बल्लेबाजी और तेज गेंदबाजी दोनों संतुलित नजर आ रही हैं, जिससे मुकाबला कांटे का हो सकता है।
टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। इस मैच में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। साउथ अफ्रीका इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है और उन्होंने सुपर-8 में भारत को हराकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया था।
India Vs South Africa: दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, भारत बॉलिंग अटैक पर; जानिये मैच का ताजा अपडेट
दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों की विजेता टीमें 8 मार्च को अहमदाबाद के भव्य नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी भिड़ंत के लिए उतरेंगी। यह मैदान विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम के रूप में जाना जाता है और यहां होने वाला फाइनल ऐतिहासिक होने की उम्मीद है।
Location : New Delhi
Published : 2 March 2026, 10:29 AM IST
Topics : Cricket Semifinal IND vs ENG Semifinal INDIA vs ENGLAND t20 world cup 2026 Wankhede Stadium