Asian Games 2026: शूटिंग में भारत का दबदबा, स्कीट टीमों ने जीते ब्रॉन्ज; सॉफ्ट टेनिस में मेडल की उम्मीद

एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन। महिला व पुरुष स्कीट शूटिंग टीमों ने कांस्य जीते, जय मीना ने सॉफ्ट टेनिस में मेडल पक्का किया, महिला कबड्डी ने ईरान को हराया। अब मीराबाई चानू के स्वर्ण मुकाबले पर टिकीं नजरें।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 23 September 2026, 12:15 PM IST

New Delhi: एशियन गेम्स 2026 में जापान के आइची-नागोया में भारत का प्रदर्शन शानदार चल रहा है। भारत के कुल 8 पदक हो गए हैं, जिनमें से 6 अकेले शूटिंग से आए हैं।

बुधवार को महिलाओं की स्कीट टीम स्पर्धा में माहेश्वरी चौहान, परिनाज धालीवाल और रायजा ढिल्लों की तिकड़ी ने 331 का स्कोर बनाकर कांस्य पदक जीता। चीन (347) ने गोल्ड और कजाकिस्तान (336) ने सिल्वर जीता। रायजा और परिनाज ने व्यक्तिगत फाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। उधर, पुरुषों के स्कीट टीम इवेंट में भावतेग सिंह गिल, अनंतजीत सिंह नरुका और मैराज अहमद खान की तिकड़ी ने भी कांस्य पदक अपने नाम किया।

Asian Games 2026: ब्रॉन्ज क्वीन मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में, गोल्ड की उम्मीद

हालांकि, स्टार शूटर मनु भाकर से गोल्ड की उम्मीद थी, लेकिन खराब शुरुआत और एलिमिनेशन राउंड में पिछड़ने के कारण वह पदक नहीं जीत पाईं। दूसरी सीरीज के बाद वह 129.6 अंक के साथ छठे स्थान पर थीं, जबकि कोरियाई शूटर 133.2 अंक के साथ पहले नंबर पर थे।

अन्य खेलों में भी भारत ने बाजी मारी है-

मीराबाई चानू: वेटलिफ्टिंग के 49 किग्रा भारवर्ग में उनका मुकाबला शुरू हो चुका है और देश को उनसे स्वर्ण पदक की उम्मीद है।

महिला कबड्डी: भारत ने ईरान को 37-23 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इससे पहले बांग्लादेश को 42-21 से हराया था।

Asian Games 2026: शूटिंग में भारत की चांदी ही चांदी, हिमांशु को भी सिल्वर मेडल

सॉफ्ट टेनिस: जय मीना ने मेंस सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में फिलीपींस के शेरविन नुगुइट को 4-3 (0-4, 4-2, 2-4, 4-2, 5-3, 2-4, 7-5) से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और सॉफ्ट टेनिस में भारत का पहला एशियन गेम्स मेडल पक्का कर दिया। अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला जापान के ताकुया कुरोसाका से होगा।

Location :  New Delhi

Published :  23 September 2026, 12:15 PM IST