क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई के बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखने वाली सानिया चंडोक से शादी कर ली है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे और सारा तेंदुलकर की दोस्ती से यह रिश्ता और करीब आया।

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक ने रचाई शादी (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
Mumbai: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज Sachin Tendulkar के बेटे Arjun Tendulkar इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। अर्जुन ने मुंबई के बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखने वाली Saaniya Chandhok के साथ शादी कर ली है। इस शादी के बाद सोशल मीडिया पर इस स्टार कपल की खूब चर्चा हो रही है। क्रिकेट और बिजनेस फैमिली के इस रिश्ते को लेकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं और लोग सानिया चंडोक के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं।
सानिया चंडोक मुंबई के एक प्रतिष्ठित बिजनेस परिवार से आती हैं। उन्होंने विदेश से पढ़ाई की है और पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने दम पर एक अलग पहचान बनाई है। सानिया को जानवरों से बेहद लगाव है और यही वजह है कि उन्होंने पेट केयर इंडस्ट्री में अपना करियर बनाया।
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की दोस्ती काफी पुरानी (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
सानिया ने लंदन के प्रतिष्ठित संस्थान London School of Economics से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। पढ़ाई के बाद उन्होंने भारत लौटकर पेट केयर से जुड़ा बिजनेस शुरू किया, जो आज काफी लोकप्रिय हो चुका है।
सानिया चंडोक मुंबई में Mr. Paws Pet Spa & Store LLP नाम से लग्जरी पेट स्पा और स्टोर चलाती हैं। इस स्पा सेंटर में कुत्तों और बिल्लियों के लिए खास ग्रूमिंग और हेल्थ ट्रीटमेंट की सुविधाएं दी जाती हैं।
इस सेंटर की खासियत यह है कि यहां पालतू जानवरों के लिए कोरियन और जापानी तकनीक से थेरेपी और ग्रूमिंग की जाती है। बताया जाता है कि इस तरह की सुविधा देने वाले स्पा सेंटर भारत में बहुत कम हैं। फिलहाल मुंबई में Mr. Paws के दो स्टोर संचालित हो रहे हैं और इसकी सालाना कमाई लगभग 90 लाख रुपये के आसपास बताई जाती है।
सानिया खुद भी अपने स्टोर में पालतू जानवरों की देखभाल करती नजर आती हैं। इसके अलावा वह एनिमल वेलफेयर से जुड़े कई कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेती हैं।
मुंबई में पेट स्पा चलाती हैं सानिया चंडोक (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
सानिया चंडोक का परिवार मुंबई के बड़े कारोबारी घरानों में गिना जाता है। उनके दादा Ravi Ghai ग्रेविस ग्रुप के मालिक हैं और फूड, हॉस्पिटैलिटी समेत कई सेक्टर में उनका कारोबार फैला हुआ है।
इस ग्रुप के तहत कई बड़े ब्रांड भी संचालित होते हैं, जिनमें आइसक्रीम ब्रांड Baskin Robbins India और Brooklyn Creamery शामिल हैं। इसके अलावा उनके परिवार का मुंबई में एक इंटरकॉन्टिनेंटल होटल भी है। बताया जाता है कि इस पूरे बिजनेस ग्रुप का टर्नओवर कई सौ करोड़ रुपये का है।
हालांकि परिवार के अंदर कुछ समय से आपसी विवाद की भी खबरें सामने आती रही हैं, लेकिन सानिया अपने काम और बिजनेस पर ही ज्यादा ध्यान देती हैं।
ऐसे मिलेगी इंटरनेशनल क्रिकेट में एंट्री? जानें विजय हजारे में अर्जुन तेंदुलकर का हाल
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की दोस्ती काफी पुरानी बताई जाती है। दोनों परिवार लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और कई पारिवारिक कार्यक्रमों में मुलाकात होती रहती थी।
इस रिश्ते की खास कड़ी Sara Tendulkar रही हैं। सानिया और सारा के बीच पहले से गहरी दोस्ती है। कहा जाता है कि सारा ने ही अपने भाई अर्जुन की मुलाकात सानिया से कराई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे रिश्ते में बदल गई।
अब यह दोस्ती शादी के बंधन में बदल चुकी है। सारा अपनी बेस्ट फ्रेंड को अपने ही भाई की दुल्हन बनते देख बेहद खुश नजर आ रही हैं। अर्जुन और सानिया की शादी के बाद तेंदुलकर परिवार में खुशियों का माहौल है और फैंस भी इस नए रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बधाइयां दे रहे हैं।