
वैभव ने जड़ा जोरदार
New Delhi: भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी तूफानी बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ मुकाबले में वैभव ने महज 28 गेंदों में शतक जड़कर लिस्ट-A क्रिकेट का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उनकी इस विस्फोटक पारी में चौकों से ज्यादा छक्कों की बरसात देखने को मिली। वैभव ने 7 चौके और 28 छक्के लगाकर दोहरा शतक लगाया और 204 रन पीटे।
वैभव सूर्यवंशी ने UAE के गेंदबाजों के खिलाफ शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाते हुए महज 28 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज शतक का नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया।
इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क के नाम था, जिन्होंने 2023 में 29 गेंदों में शतक लगाया था। वैभव ने उनसे एक गेंद कम खेलकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
वैभव का आक्रामक अंदाज पारी के पहले ही ओवर से देखने को मिला। उन्होंने लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए। इसके बाद UAE के गेंदबाजों के पास उनकी बल्लेबाजी का कोई जवाब नजर नहीं आया। हर ओवर में चौकों और छक्कों की बारिश होती रही।
वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी में 4 चौके और 14 छक्के लगाए। उनके बल्ले से निकले 14 छक्कों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इतनी कम उम्र में इस तरह की विस्फोटक बल्लेबाजी ने एक बार फिर उनकी प्रतिभा और बड़े मैचों में प्रदर्शन करने की क्षमता को चर्चा में ला दिया है।
लिस्ट-A क्रिकेट में इससे पहले सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड जेक फ्रेजर-मैकगर्क के नाम था। उन्होंने 29 गेंदों में शतक पूरा किया था। अब वैभव ने 28 गेंदों में शतक लगाकर इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। यह उपलब्धि भारतीय क्रिकेट के लिए भी बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
वैभव की इस पारी ने एक बार फिर साबित किया कि वह आने वाले समय में विश्व क्रिकेट के बड़े सितारों में शामिल होने की क्षमता रखते हैं।
Location : New Delhi
Published : 24 November 2026, 4:52 PM IST
Topics : Cricket News UAE vs India Vaibhav Suryavanshi Century Vaibhav Suryavanshi World Record Vaibhav Suryavanshi