
महिला वर्ल्ड कप 2026
New Delhi: महिला क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंटों में से एक ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून से होने जा रहा है। इंग्लैंड और वेल्स की मेजबानी में खेले जाने वाले इस मेगा इवेंट में दुनिया की 12 सर्वश्रेष्ठ टीमें खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। 24 दिनों तक चलने वाले इस क्रिकेट महासंग्राम का फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा, जहां नए विश्व चैंपियन का फैसला होगा।
टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच एजबेस्टन में खेला जाएगा। इसके साथ ही क्रिकेट का रोमांच पूरे शिखर पर पहुंच जाएगा। शुरुआती मुकाबलों में ही कई बड़ी टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी, जिससे टूर्नामेंट की शुरुआत बेहद रोमांचक होने वाली है।
महिला वर्ल्ड कप जीतने के बाद स्मृति मंधाना को लगा बड़ा झटका, छिन गया नंबर-1 का ताज
भारतीय फैंस की सबसे बड़ी नजर 14 जून पर टिकी होगी, जब भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला एजबेस्टन में शाम 7 बजे खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच हमेशा हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलता है, और इस बार भी पूरे क्रिकेट जगत की निगाहें इसी मैच पर रहेंगी।
टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है।
ग्रुप-1 में भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड शामिल हैं।
ग्रुप-2 में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉटलैंड की टीमें हैं। भारत को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों से भी कड़ी चुनौती मिलेगी।
महिला वर्ल्ड कप जीतते ही कप्तान बन गईं शेफाली वर्मा, इस टूर्नामेंट में संभालेंगी टीम की कमान
इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप में कई खास पहलू देखने को मिलेंगे। कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें पांच ट्रिपल हेडर और पांच डबल हेडर शामिल हैं। नीदरलैंड पहली बार महिला टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही है। यह टूर्नामेंट अब तक का सबसे प्रतिस्पर्धी माना जा रहा है।
सेमीफाइनल 30 जून और 2 जुलाई को द ओवल में खेले जाएंगे, जबकि फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को लॉर्ड्स में आयोजित होगा। यह पूरा चरण टूर्नामेंट का सबसे रोमांचक हिस्सा होगा, जहां टीमों के बीच खिताब के लिए जबरदस्त संघर्ष देखने को मिलेगा।
Location : New Delhi
Published : 10 June 2026, 9:27 AM IST