Rashifal 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा नया साल? जानें करियर, धन, स्वास्थ्य और उपाय

मेष से मीन तक जानें नया साल कैसा रहेगा। करियर, धन, स्वास्थ्य, प्रेम और उपायों के साथ पूरा वार्षिक राशिफल हिंदी में। कौन सी राशि को मिलेगा बड़ा लाभ और किसे रखनी होगी सावधानी, पढ़ें पूरी भविष्यवाणी।

Post Published By: ईशा त्यागी
Updated : 28 December 2025, 10:00 AM IST

New Delhi: नया साल 2026 सभी राशियों के लिए नए अवसर और नई चुनौतियां लेकर आ रहा है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुछ राशियों को करियर और धन में बड़ा लाभ मिलेगा, तो कुछ को स्वास्थ्य और रिश्तों में सावधानी रखनी होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक का वार्षिक राशिफल 2026, सरल और स्पष्ट रूप में।

मेष राशि (Aries Rashifal 2026)

विदेश यात्रा और विदेशी धन प्राप्ति के योग मजबूत हैं। स्वास्थ्य में सालभर अच्छा सुधार रहेगा। नौकरी में परिवर्तन संभव है, लेकिन साझेदारी में काम करने से बचें। पानी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो वाणी दोष और करियर में बाधा आ सकती है। भगवान शिव की उपासना लाभदायक रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus Rashifal 2026)

यह साल वृषभ राशि वालों के लिए क्रांतिकारी साबित हो सकता है। करियर, आर्थिक स्थिति और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। नौकरी में बदलाव संभव है। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। शुगर के मरीज सावधानी रखें। शनिवार को शिव पूजा और महालक्ष्मी की आराधना शुभ रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini Rashifal 2026)

गुरु का शुभ प्रभाव पूरे साल रहेगा। शिक्षा, प्रेम और वैवाहिक जीवन में सुधार होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में उन्नति और स्थान परिवर्तन के योग हैं। ऑनलाइन और नई जॉब की ओर झुकाव बढ़ेगा।

कर्क राशि (Cancer Rashifal 2026)

यह साल थोड़ा सावधानी भरा रहेगा। मनोबल में कमी और पेट-पैर से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि आय और नौकरी के अवसर बढ़ेंगे। नई नौकरी या बदलाव से धन लाभ होगा। भगवान शिव की पूजा अत्यंत लाभकारी रहेगी।

सिंह राशि (Leo Rashifal 2026)

जमीन, मकान, वाहन और घरेलू सुख में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। दांपत्य जीवन में तनाव और जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। हनुमान जी और विष्णु जी की उपासना करें।

कन्या राशि (Virgo Rashifal 2026)

पराक्रम और सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मित्रों और सहयोगियों के सहयोग से नए अवसर मिलेंगे। व्यापार में लाभ और छोटे संसाधनों में वृद्धि होगी। भगवान शिव को कच्चा दूध अर्पित करें।

तुला राशि (Libra Rashifal 2026)

आर्थिक और पारिवारिक स्थिति में सुधार होगा। धन संचय बढ़ेगा और घर में मांगलिक कार्य हो सकता है। संतान और पढ़ाई को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। स्वास्थ्य में तनाव संभव है। शिव उपासना शुभ रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio Rashifal 2026)

मंगल के प्रभाव से मनोबल, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व में सुधार होगा। धन में वृद्धि और पारिवारिक विस्तार के योग हैं। व्यापार और शिक्षा से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। राहु शांति के उपाय करें।

Vrishchik Rashifal 2026: वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा भाग्य और धन का साथ, जानिए कैसा रहेगा नया साल

धनु राशि (Sagittarius Rashifal 2026)

नौकरी में उन्नति और परिवर्तन के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन आंखों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। सूर्य मंत्र का जाप करें।

मकर राशि (Capricorn Rashifal 2026)

संतान और पारिवारिक मामलों में चुनौतियां रहेंगी। वाणी में तीखापन बढ़ सकता है। आर्थिक लाभ मिलेगा, लेकिन पैरों में चोट का योग है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। माता लक्ष्मी की उपासना लाभकारी रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius Rashifal 2026)

संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। लेखन, मीडिया, बैंकिंग और बौद्धिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए साल अच्छा है। बोलचाल में संयम रखें। शिव को कच्चा दूध अर्पित करें और गरीबों को चावल दान करें।

Aquarius Yearly Horoscope 2026: कुंभ राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2026? जानें राशिफल

मीन राशि (Pisces Rashifal 2026)

साल मिला-जुला रहेगा। नौकरी, वाहन और जमीन के योग बनेंगे, लेकिन मन में संतोष की कमी रहेगी। देश यात्रा के योग हैं। दूर की यात्रा से बचें और धैर्य रखें।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 28 December 2025, 10:00 AM IST