हिंदी
चंद्र ग्रहण से पहले जान लें अपना राशिफल (IMG: AI Generated)
New Delhi: साल 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को लगने की बात कही जा रही है। इस दिन रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया जाएगा। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार यह चंद्र ग्रहण कुंभ राशि में लगने वाला है। बताया जा रहा है कि ग्रहण की शुरुआत सुबह 6 बजकर 53 मिनट पर होगी और इसका समापन दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर होगा।
हालांकि, यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भारत में इसका सूतक या प्रत्यक्ष प्रभाव मान्य नहीं होगा। इसके बावजूद ज्योतिष के नजरिए से ग्रहों की स्थिति और राहु-केतु के प्रभाव को देखते हुए सभी राशियों के लिए समय एक जैसा नहीं रहने की बात कही जा रही है।
मेष राशि वालों के लिए साल का आखिरी चंद्र ग्रहण सकारात्मक रह सकता है। कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में भी सुख-शांति का माहौल रहने की उम्मीद है। कानूनी मामलों से जुड़े लोगों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है और फैसला पक्ष में आने के योग बन सकते हैं।
वृषभ राशि के जातकों के लिए समय सामान्य रहने की संभावना है। इस दौरान किसी भी महत्वपूर्ण फैसले में जल्दबाजी करने से बचना बेहतर होगा। परिवार या करीबियों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर होने के संकेत हैं।
Chandra Grahan 2026: भारत में आज कब दिखेगा खंडग्रास चंद्र ग्रहण? जानें समय, सूतक काल और जरूरी नियम
मिथुन राशि वालों को इस दौरान थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होगी। महत्वपूर्ण मामलों में जल्दबाजी से लिया गया फैसला परेशानी पैदा कर सकता है। इसलिए कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें। हालांकि कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और क्षमता की तारीफ हो सकती है।
कर्क राशि वालों के लिए यह समय कुछ चुनौतीपूर्ण रह सकता है। परिवार से जुड़ी समस्याएं मानसिक तनाव का कारण बन सकती हैं। ऐसे में धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव लेने से बचें और विवादों को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करें।
सिंह राशि के जातकों को धैर्य से काम लेना होगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन समझदारी से इन्हें दूर किया जा सकता है। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम दोबारा शुरू होकर पूरा होने की दिशा में बढ़ सकता है।
कन्या राशि वालों के लिए समय सामान्य रह सकता है। जीवनसाथी के साथ भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। आर्थिक या करियर से जुड़े मामलों में सफलता पाने के लिए मेहनत बढ़ानी होगी। लगातार किए गए प्रयासों का आगे चलकर फायदा मिलने की संभावना है।
तुला राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण का समय सकारात्मक बताया जा रहा है। करियर और आर्थिक मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे लोगों को भी मनचाही सफलता मिलने के योग बन सकते हैं। मेहनत का बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद है।
वृश्चिक राशि वालों को इस दौरान सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। हालांकि किस्मत का साथ मिलने की संभावना है, लेकिन धन और कामकाज से जुड़े मामलों में कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छी तरह विचार करना जरूरी होगा। जोखिम भरे फैसलों से बचना बेहतर रहेगा।
आज साल का पहला चंद्र ग्रहण, सूतक काल से लेकर शुद्धि-दान तक, जानें पूरा महत्व और समय
धनु राशि वालों को संयम और धैर्य बनाए रखना होगा। जल्दबाजी में लिए गए फैसले परेशानी का कारण बन सकते हैं। हालांकि आर्थिक मोर्चे पर अच्छी खबर मिल सकती है। धन प्राप्ति के कई अवसर सामने आने की संभावना है। सही मौके को पहचानकर आगे बढ़ना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
मकर राशि वालों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में बिना पूरी जानकारी के कोई जोखिम न लें। कामकाज में भी लापरवाही से बचना होगा। महत्वपूर्ण दस्तावेजों और फैसलों को अच्छी तरह जांचने के बाद ही आगे बढ़ें।
इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कुंभ राशि में ही लगने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए यह समय खास माना जा रहा है। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावनाएं भी बन सकती हैं। लंबे समय से अटके कामों में गति आने की उम्मीद है।
मीन राशि वालों के लिए समय सकारात्मक रह सकता है। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। करियर में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। मेहनत करने वालों को उसका अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। इस दौरान मिले अवसरों को गंभीरता से लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
Location : New Delhi
Published : 23 August 2026, 2:18 PM IST