
ज्योतिषाचार्य डॉ. दिवाकर त्रिपाठी (दाएं) से सुभाष रतूड़ी की खास बातचीत
New Delhi: वर्ष 2026 कर्क राशि वालों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आ रहा है। इस वर्ष बृहस्पति का द्वादश भाव में गोचर और चंद्रमा पर शनि का प्रभाव कर्क जातकों को सतर्क रहने का संकेत देता है। मानसिक दबाव, स्वास्थ्य संबंधी सावधानी और निर्णयों में संयम जरूरी रहेगा। हालांकि, सही उपाय और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने पर यह वर्ष उन्नति और नए अवसर भी दे सकता है।
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा पर शनि का प्रभाव रहने से मन में चिंता और असमंजस की स्थिति बन सकती है। वहीं बृहस्पति का द्वादश भाव में जाना खर्चों में बढ़ोतरी और आध्यात्मिक झुकाव को बढ़ा सकता है। इस समय भगवान शिव की उपासना विशेष फलदायी मानी गई है। नियमित शिव पूजा, महामृत्युंजय मंत्र का जाप और सोमवार का व्रत मानसिक शांति और बाधाओं से मुक्ति दिला सकता है।
स्वास्थ्य के लिहाज से यह वर्ष सावधानी मांगता है। पेट से जुड़ी समस्याएं, आंतरिक विकार, पाइल्स की आशंका और पैरों में दर्द या चोट की संभावना बनी रह सकती है। वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतें और जल से जुड़े स्थानों पर ध्यान रखें। संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और योग-प्राणायाम को अपनाने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में काफी राहत मिल सकती है।
आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष उम्मीद जगाने वाला है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और नौकरीपेशा लोगों के लिए वेतन वृद्धि या पदोन्नति के योग भी दिखाई दे रहे हैं। मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को सोच-समझकर निवेश करने की सलाह दी जाती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें, तभी आर्थिक संतुलन बना रहेगा।
Aries Horoscope 2026: मेष राशि 2026 का संपूर्ण राशिफल, नया साल लाएगा सफलता या बनेगा चुनौती?
इस वर्ष चंद्रमा का विशेष योग भाग्य और भोग से जुड़ा हुआ है, जिससे जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और एक-दूसरे का साथ आगे बढ़ने में मदद करेगा। संतान सुख के भी योग बन रहे हैं, जिससे परिवार में खुशियों का आगमन हो सकता है। हालांकि, अत्यधिक करीबी लोगों से अपनी निजी बातें साझा करने से बचना बेहतर रहेगा।
कर्क राशि वालों की कलात्मक रुचि इस वर्ष बढ़ सकती है। संगीत, लेखन, चित्रकला या अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में रुचि और सफलता मिल सकती है। पराक्रम और पुरुषार्थ में वृद्धि होगी, जिससे आत्मविश्वास मजबूत होगा। सही दिशा में प्रयास करने से व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों स्तरों पर प्रगति संभव है।
भगवान शिव की नियमित उपासना, संयमित जीवनशैली और सकारात्मक सोच इस वर्ष आपके लिए सबसे बड़ा सहारा बनेंगे। धैर्य और अनुशासन के साथ आगे बढ़ेंगे तो यह वर्ष कर्क राशि वालों के लिए उत्थान और सफलता का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।
Location : New Delhi
Published : 18 December 2025, 3:28 PM IST